{"_id":"77924752a8dd0802f66f94f42b18019a","slug":"gossip-about-dehradun-district-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितने भिखारी आते हैं बताओ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितने भिखारी आते हैं बताओ?
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Aug 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों देहरादून जिला प्रशासन के कई अधिकारी भिखारियों के चक्कर में परेशान हैं।
विज्ञापन
किसी ने सूचना के अधिकार के तहत पूछा है कि कलेक्ट्रेट में कितने भिखारी रोज आते हैं। भिखारियों में कितने पुरुष, महिलाएं और बच्चे होते हैं।
इसका जवाब अधिकारियों को नहीं मिल रहा। लोक सूचना विभाग ने पत्र नजारत विभाग को भेज दिया।
नजारत ने डिप्टी कलक्टर मुख्यालय को भेज दिया। वहां से पत्र फिर वापस लोक सूचना में आया। विभागों ने नोटिंग की-‘यहां भिखारियों का कोई सेक्शन नहीं है।’