{"_id":"5c1f3bd54d1ecac55b8501588eeba318","slug":"gossip-about-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सूबे के मुखिया हैं पुराने खिलाड़ी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सूबे के मुखिया हैं पुराने खिलाड़ी'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Dec 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कर्मचारी आजकल सूबे के हाकिम की तारीफ कर रहे हैं। कहते हैं कि हाकिम ने क्या दांव मारा सब चारों खाने चित हो गए। इसके बाद खिसियानी बिल्ली की तरह हंसते हैं।
विज्ञापन
उनके पास हड़ताल की काट भी है
अचानक गंभीर हो जाते हैं और कहते हैं कि आपस में बंटने का यही नतीजा है। एक-एक करके सारे संगठनों की हड़ताल का काम लगा दिया। फिर एक कर्मचारी संगठन का पदाधिकारी एक्सपर्ट कमेंट देता है- सूबे के मुखिया हैं पुराने खिलाड़ी। दूसरी सरकारों में हड़ताल करवा देते थे। उनके पास हड़ताल की काट भी तो है।
विज्ञापन
दरअसल हड़ताल खत्म होने के इतने दिनों के बाद कर्मचारियों को सूबे की मुखिया की याद इसलिए आ रही है कि अभी तक हड़ताल के दिनों का कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वे मुख्य सचिव को खत लिखते हैं तो कोई जवाब नहीं आता और सूबे के मुखिया से मिलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
मुखिया जी भी सियासत के माहिर हैं जानते हैं कि कर्मचारी हड़ताली वेतन की मांग लेकर आएंगे। वह हर कार्यक्रम में किसी न किसी बहाने हड़ताली कर्मचारियों को कटघरे में खड़ा कर देते हैं।
कुछ दिन पहले कर्मचारियों ने दो घंटे सुबह कार्य बहिष्कार की रणनीति बनाई थी लेकिन उसकी भी हवा निकल गई। कर्मचारी कहते हैं कि लगता है कि सूबे के मुखिया ने सपा मुखिया से घोड़ा पछाड़