{"_id":"67e018d02eae66673d0a7b17","slug":"gorkha-soldiers-sacrificed-their-lives-to-protect-the-country-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-119749-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गोरखा सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए दिए बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गोरखा सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए दिए बलिदान
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। पूर्व सैनिकों ने गोरखा राइफल्स के स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया। जिसमें बटालियन के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने गोरखा राइफल्स के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि गोरखा सैनिक सदैव देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तत्पर रहते हैं।
रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक अर्जुन थापा ने किया। उन्होंने गोरखा राइफल्स के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। बताया कि बटालियन का गठन 24 अप्रैल 1815 में हुआ था। गोरखा राइफल्स के कई सैनिकों ने देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया है। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर वीर चक्र, सेवा मेडल और अन्य सम्मान प्राप्त करने वाले सभी पूर्व सैनिकों को याद किया। कहा कि गोरखा राइफल्स की वीरता और बलिदान का गौरवशाली इतिहास है। गोरखा समाज के युवाओं को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर टेक बहादुर गुरुंग, शीतल प्रसाद पुन, जगदीश पुन, राजेश प्रधान आदि उपस्थित रहे।