{"_id":"59e75ca44f1c1bd9798b72f2","slug":"good-news-for-teachers-in-choti-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटी दिवाली पर खिले शिक्षकों के चेहरे, मिला बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी दिवाली पर खिले शिक्षकों के चेहरे, मिला बड़ा तोहफा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
इस संबंध में शासनादेश जारी हुआ
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी दिवाली के दिन अतिथि शिक्षकों को एक और तोहफा मिल गया है। सचिव विद्यालयी शिक्षा चंद्रशेखर भट्ट ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अब अतिथि शिक्षक 31 मार्च, 2018 तक सेवाएं दे सकेंगे। विद्यालयों में खाली पड़े प्रवक्ता के पदों पर अतिथि शिक्षक सेवाएं देंगे।
अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार दिए जाने से उन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा, जहां प्रवक्ता के पद खाली हैं।
कई राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के पद खाली
nainital high court
- फोटो : google
चार दिन पहले अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार दिए जाने के संबंध में हाईकोर्ट ने शासन को निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के अनुपालन में बुधवार को सचिव विद्यालयी शिक्षा ने शासनादेश जारी कर दिया है।
अतिथि शिक्षकों का सेवा विस्तार 31 मार्च कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि अतिथि शिक्षक विद्यालयों में खाली प्रवक्ता के पदों पर सेवाएं देंगे। अगर खाली पदों पर बीच में किसी प्रवक्ता की नियुक्ति हो जाती है तो उनकी सेवा समाप्त हो जाएगी।
अगर कोई नियुक्ति नहीं होती तो सेवाएं 31 मार्च, 2018 तक जारी रहेंगीं। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और सेवा विस्तार से छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। कई राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के पद खाली हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ रही है।