फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good news for Sports coach in uttarakhand

गुड न्यूज: खेल विभाग में तैनात कोच को विभाग ने दिया खास तोहफा, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे

Fri, 25 May 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 May 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Good news for Sports coach in uttarakhand

खेल विभाग ने भर्तियों में ऐसी सुविधा देकर कोच के लिए मुश्किलें आसान कर दी हैं। खेल विभाग में सहायक प्रशिक्षक पद की सीधी भर्ती में सरकारी विभागों में संविदा व दैनिक वेतन पर सेवाएं दे रहे कोचों को अधिकतम 20 अंकों का बोनस मिलेगा।

विज्ञापन


संविदा पर 10 माह की सेवा करने पर दो अंक का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने एनआईएस प्रमाण पत्र न होने के बाद भी सहायक प्रशिक्षक पद की लिखित परीक्षा दी है। उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खेल विभाग में विभिन्न खेलों के लिए सहायक प्रशिक्षक के 57 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई थी। भर्ती के लिए एनआईएस प्रमाण पत्र की अनिवार्य शैक्षिक अर्हता होने के कारण पदों के हिसाब से अभ्यर्थियों का चयन करना आयोग के लिए काफी मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Good news for Sports coach in uttarakhand

इसे देखते हुए सरकारी विभागों में संविदा व दैनिक वेतन पर सेवाएं दे रहे कोचों को चयन में वरीयता देने के लिए 20 अंकों को बोनस रखा गया है। अतिरिक्त बोनस अंक का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को विभागाध्यक्ष से सेवाएं देने का लिखित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। तभी अतिरिक्त अंक का लाभ मिलेगा।

10 माह तक सरकारी विभाग में संविदा पर सेवाएं देने पर लिखित परीक्षा में अतिरिक्त 2 अंक मिलेंगे। 10 साल की सेवाएं देने वाले को 20 अंकों का सीधा फायदा मिलेगा। उधर, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी का कहना है कि भर्ती नियमावली व रिक्त पदों के अधियाचन में सरकारी सेवाएं में संविदा पर कार्यरत कोचों को वरीयता देेकर बोनस अंक का प्रावधान किया गया।

ताकि खेल विभाग में अच्छे प्रशिक्षकों की तैनाती हो सके। चयन प्रक्रिया के लिए एनआईएस प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने एनआईएस सर्टिफिकेट न होने के बाद भी आवेदन कर लिखित परीक्षा दी है। उन्हें चयन से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed