फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   good news for contract workers

संविदा कर्मचारियों की खुल गई किस्मत

Wed, 12 Feb 2014 12:32 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Feb 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
good news for contract workers

सरकार की सीधी भर्ती की गाज आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए उपनल कर्मचारियों पर नहीं गिरेगी।

विज्ञापन


संविदा पर नियुक्त करने पर भी विचार
सरकार की ओर से मंत्री हरक सिंह रावत ने विधानसभा में स्पष्ट किया है कि उपनल केमाध्यम से विभागों में कार्यरत लोगों को नहीं हटाया जाएगा।

पढ़ें, गैंग रेपः हरिद्वार में एक और किशोरी बनी 'दामिनी'

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपनल के कर्मचारियों को विभागों में संविदा पर नियुक्त करने पर भी विचार किया जा रहा है।

ऐसा हो जाने से उन्हें भी सीधी भर्ती प्रक्रिया का लाभ मिल सकेगा। नियम-58 केतहत चंदन राम दास और सुरेन्द्र सिंह जीना के सवाल केजवाब में मंत्री ने उत्तर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, पैसा बहाने से क्या 'जिंदा' हो जाएंगी नदियां?
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों का सवाल था जब प्रदेश में सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है तो उपनल के लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

इस पर मंत्री ने सदन में कहा कि सरकार उपनल के लोगों को लेकर चिंतित है और सदस्यों की भर्ती में उन्हें भी शामिल करने की मांग से सहमत हूं। सरकार ने उपनल केलोगों केसाथ बातचीत कर इसकी समीक्षा की है।


संविदा कर्मचारी को लाभ
उपनल को संविदा में लाने से उन्हें आउटसोर्सिंग की जगह दैनिक वेतन भोगी की श्रेणी में कर देने उन्हें पांच साल तक लगातार नौकरी करते रहने वाले संविदा कर्मचारी को लाभ मिल सकेगा।

पढ़ें, काम निपटा ले भाई, सीएम बदल गए हैं

मंत्री ने बताया कि उपनल में करीब 14,439 लोगों कार्यरत हैं। इनमें से कुछ देश के विभिन्न संस्थानों में भी है। उपनल का सालाना टर्नओवर सौ करोड़ का है और 99 कर्मचारी इसे चला रहे हैं। हर साल उपनल को साढ़े पांच करोड़ का लाभ होता है।

पढ़ें, कोख में नन्ही जान, फिर क्यों मां ने किया ऐसा?

सरकार के विभिन्न विभागों में इनका योगदान है। सुरेन्द्र सिंह जीना ने मंत्री को बताया कि भर्ती की विज्ञिप्त निकलते ही एक कर्मचारी को हटने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी उपनल कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed