{"_id":"d92bc4054b3e143c1ac38a5b3a670985","slug":"good-news-for-bsnl-customer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL: जितने दिन चलेगा फोन, बस उतना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSNL: जितने दिन चलेगा फोन, बस उतना किराया
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को राहत दी है। उपभोक्ता का टेलीफोन जितने दिन ठीक रहेगा उसे उतने ही दिन का किराया देना होगा। कंपनी यह सुविधा इसी माह से शुरू कर रही है।
विज्ञापन
उपमहाप्रबंधक (मोबाइल सर्विस) राहुल रस्तोगी ने बताया कि शहर में चारों तरफ सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई हो रही है। कई दिनों तक संचार सेवाएं बाधित हो जा रही हैं। जिसकी वजह से उपभोक्ता के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारी भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन
हालांकि कर्मचारी चाहते हैं कि जिस क्षेत्र में संचार सेवाएं ठप हुई हैं उसे तत्काल ठीक कर लिया जाए। लेकिन कई बार एक सप्ताह से ज्यादा दिन ठीक करने में लग जाता है। ऐसे में पूर्व में कंपनी उपभोक्ताओं से उसका किराया वसूल करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
एक सप्ताह से अधिक जितने दिन उपभोक्ताओं के टेलीफोन नंबर पर संचार सेवाएं ठप रही, कंपनी उसका किराया नहीं लेगी। गलती से कंपनी किसी ऐसे उपभोक्ता के यहां बिल भेजती है तो वह अपने नजदीकी कार्यालय के अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। उपभोक्ता 1500 रुपये पर निशुल्क फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है। बीएसएनएल की सेवाएं इस समय शिमला बाईपास और जीएमएस रोड, आईएसबीटी के आसपास के क्षेत्रों में बाधित है। जहां पर कंपनी के कर्मचारी ठीक करने में जुटे हैं।
10 प्रतिशत बढ़ी आमदनी
पिछले महीने की तुलना में इस माह बीएसएनएल कंपनी ने उपभोक्ताओं को अच्छी सुविधा दी है। यही कारण है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस कंपनी से जुड़े और इसका लाभ उठा रहे हैं। राहुल रस्तोगी ने बताया कि कंपनी ने सर्विस ठीक दी है जिसकी वजह से इस माह अब तक 10 प्रतिशत आमदनी में बढ़ोतरी हुई है।
अप्रैल से लगेंगे नये टेक्नोलॉजी के नेटवर्क
बीएसएनएल कंपनी ने अप्रैल माह से देहरादून शहर के कुल 135 पुराने नेटवर्क को हटाकर नई टेक्नोलॉजी के नेटवर्क लगाने का निर्णय लिया है। कंपनी का मानना है कि नए टेक्नोलॉजी के नेटवर्क लगाने से इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी। कॉल ड्राप की संभावना भी कम रहेगी। उपभोक्ताओं को सर्विस ठीक मिलेगी।