फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gold price low.

सोने की कीमत गिरी तो खरीदार गायब

Wed, 05 Nov 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Nov 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
gold price low.

सोना लगातार नीचे की तरफ जा रहा है, लेकिन लेने वाले नहीं हैं। हाल ही में त्योहारी सीजन का गुजरना इसका एक प्रमुख कारण है ही, लेकिन लोगों के इसके रेट में और गिरावट की आस भी एक मुख्य वजह है, जिसकी वजह से लोग सोने से फिलहाल दूरी बरत रहे हैं।

विज्ञापन


20 फीसदी की कमी की बात

मार्केट के जानकार मार्केट में फिलहाल 20 फीसदी की कमी की बात स्वीकार रहे हैं। उनकी मानें तो एक सप्ताह के भीतर मार्केट में चमक लौट सकती है।

सराफा मंडल देहरादून के प्रवक्ता गौरव रस्तोगी के अनुसार धनतेरस पर सराफा में बेहतरीन कारोबार रहा है। लोगों ने जमकर ज्वेलरी खरीदी है, दूसरे अभी लोगों की तनख्वाह भी नहीं आई है, इस वजह से मार्केट में स्लो डाउन है।
विज्ञापन


लेकिन वह मानते हैं कि 10 ग्राम सोने (24 कैरेट) का रेट जो अभी 26 हजार से कुछ ही अधिक चल रहा है, सप्ताह भर के भीतर 25 हजार तक जा सकता है। इसके इंतजार में ही खरीदार फिलहाल बेरुखी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद पर किया गोल्ड स्टाक
आने वाले सप्ताह- 10 दिन में खरीदारी के बेहतर रुझान का अनुमान लगाते हुए ज्वेलर्स ने गोल्ड स्टाक भी कर लिया है। टैक्सेज की मार से बचने के लिए कई ज्वेलर्स स्टाक को कागजों पर शो भी नहीं करते। जांच के बाद ही इनका डिफरेंस सामने आता है। 80 फीसदी से अधिक ज्वेलर्स ऐसे ही हैं।


‘वेट एंड वाच’ ज्यादा न हो...
फिलहाल मार्केट में ग्राहक कम है। सोने की लगातार गिरती कीमतों के मद्देनजर वह ‘वेट एंड वाच’ की स्थिति में हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह समय अधिक न हो जाए।
- विपिन बेरी, ज्वेलरी एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल

सोने के प्रति 10 ग्राम बीते तीन दिन के रेट
एक नवंबर :
24 कैरेट- 26,430
23 कैरेट- 25,330
22 कैरेट- 24,320

दो नवंबर :
24 कैरेट- 26,430
23 कैरेट- 25,330
22 कैरेट- 24,320

तीन नवंबर :
24 कैरेट- 26,300
23 कैरेट- 25,200
22 कैरेट- 24,200

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed