फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gold bracelets were cheated from a woman

Dehradun News: महिला से ठग लिए सोने के कंगन, थमा दिया खाली बैग

Sat, 07 Oct 2023 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gold bracelets were cheated from a woman
बाजार आई एक महिला से ठग कंगन ले भागे। ठगों ने महिला को बैग दिया और कहा कि इसमें आठ लाख रुपये हैं। ठग जब कंगन लेकर गए तो महिला ने बैग खोला तो इसमें कोई रकम नहीं थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एसएचओ कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि भगत नामदेव एनक्लेव निवासी हरविंदर कौर पलटन बाजार आईं थीं। उन्हें वहां पर दो युवक मिले। युवकों ने कहा कि वे मसूरी से आए हैं और उनके पास मालिक के आठ लाख रुपये हैं। उन्होंने बैग में रुपये दिखाते इसके बदले महिला से कंगन मांगे। महिला ने कंगन उतारकर दे दिए और बैग ले लिया। इतने में ही दोनों युवक वहां से बहाना बनाकर चंपत हो गए। महिला ने जब बैग खोला तो वह खाली निकला।
विज्ञापन




महिला ने काफी देर तक युवकों की तलाश की, लेकिन वहां कोई नहीं आया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला हरविंदर कौर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed