फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   godar village of kedarghati voting

आदिम युग में जी रहे इस गांव ने नहीं किया मतदान

Thu, 08 May 2014 12:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 May 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
godar village of kedarghati voting

उत्तराखंड गठन के 13 साल बाद भी केदारघाटी के सीमांत गांव गोंदार में बिजली नहीं है।

विज्ञापन


जून 2013 की आपदा ने गांव की कमर तोड़ दी तो केदार वन्य विहार से घिरे गांव का पिछले एक साल से विस्थापन भी नहीं हुआ।

गांव वालों को प्री फेब्रिकेटिड हट भी नसीब नहीं हुई और सड़क भी गांव से 10 किलोमीटर पहले खत्म हो जाती है। एक माह पहले नोटिस देने के बाद भी गोंदार की किसी को परवाह नहीं रही।

लिहाजा पूरे उत्तराखंड ने वोट का धर्म जमकर निभाया गया और गोंदार ने इस महायज्ञ में शामिल होने से ही इनकार कर दिया।

एक ने भी वोट नहीं डाला

godar village of kedarghati voting

गांव के प्रधान के मुताबिक गांव में 183 वोटर हैं। एक ने भी वोट नहीं डाला। गोंदार ने विधानसभा चुनाव 2012 में भी यही किया था।

उस समय भी लोगो ने वोट नहीं दिए। केदारनाथ घाटी में आई आपदा में इस गांव से 12 परिवारों की रोजी रोटी का सहारा छिन गया था।

मदमहेश्वर महादेव की तीर्थयात्रा का अंतिम पड़ाव यह गांव वैसे एक स्वयं सेवी संस्था की ओर से पर्यटक ग्राम घोषित है। पर गांव आजादी के बाद से अब तक का लंबा समय बीत जाने के बाद भी आदिम युग में जी रहा है।

हाल यह है कि गांव तक सड़क नहीं पहुंची है। मधु गंगा पर लगे घराट से गांव को बिजली मिलती थी। जून 2013 की आपदा में यह घराट भी बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं तो मतदान नहीं

godar village of kedarghati voting

सड़क से गांव करीब 10 किलोमीटर दूर है। केदार वन्य विहार में स्थित होने के कारण गांव का विस्थापन भी नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में गोंदार ने अपने हिसाब से फिर मतदान का बहिष्कार किया है। हालांकि वोट देने के लिए पूरी चुनाव मशीनरी ने अभियान चलाया था। सरकारी मशीनरी का केदार घाटी पर फोकस भी था।

गोंदार के लोगों ने भी करीब एक माह पहले प्रशासन को नोटिस जारी कर कह दिया था कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो मतदान नहीं करेंगे।

विज्ञापन

नोटा इस्तेमाल तक करने को तैयार नहीं

godar village of kedarghati voting

गांव के प्रधान के मुताबिक किसी ने बात सुनी ही नहीं। एक बार भी कोई यह कहने तक गांव में नही आया कि गोंदार आखिर किन शर्तों पर मानेगा।

गोंदार के वोट न देने को सही नहीं माना जा सकता पर इसके लिए सिर्फ गोंदार के सिर पर दोष मढ़कर किनारे होना भी ठीक नहीं होगा।

पूरे उत्तराखंड में रिकॉर्ड मतदान में इस बात पर भी मंथन होना चाहिए कि अदिम युग में जी रहा गांव नोटा के बारे में जानता है पर नोटा इस्तेमाल तक करने को तैयार क्यों नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed