फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   go to booth and be a voter

जल्दी जाएं बूथ पर, बनिए वोटर

Sat, 25 Jan 2014 11:58 AM IST
Updated Sat, 25 Jan 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
go to booth and be a voter

राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को है। अगर किसी की उम्र 1 जनवरी 2014 को 18 साल हो गई है तो वे वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा लें। और भी लोग जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वे भी अपना नाम लिस्ट शामिल करा सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए आपको अपने मोहल्ले या आसपास के स्कूल, सामुदायिक भवन आदि में बनने वाले बूथ पर जाना पड़ेगा। वहां बीएलओ से फार्म लीजिये और जमा कर दीजिये। इतना ध्यान रखें कि बीलएओ बूथ पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही बैठेंगे।
विज्ञापन


मुफ्त मिलेगा फॉर्म
समय से पहले पहुंचेंगे तो मतदाता सूची में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी करने में आसानी होगी। वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए बीएलओ मुफ्त फॉर्म-6 देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अपना पूरा ब्योरा आईडी प्रूफ के साथ देना होगा। बेहतर है कि बिजली का बिल, पानी का बिल या निवास के प्रूफ के तौर पर जो कागजात हों उन्हें साथ लेकर जाएं।

खोए मददाता पहचान पत्र बनेंगे
इसके अलावा एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र की सूची में नाम दाखिल करवाने, मतदाता पहचान पत्र खो जाने या खराब होने के लिए भी फार्म-7 और फार्म-8 बीएलओ ही मुफ्त उपलब्ध कराएगा।

जो लोग एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले शिफ्ट हुए हैं, वे भी अपना नाम नए निवास क्षेत्र की वोटर लिस्ट में शामिल करवा लें।

जागरुकता रैली भी निकलेगी
लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए शनिवार को रैली निकाली जाएगी। एडीओ निर्वाचन पीएस रावत ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वोटर बनने के मौके का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं।

यह ध्यान रखें
अगर किसी के पास मतदाता पहचान पत्र है और वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो वह लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएगा। इसके लिए लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।


आखिरी बार वोटर लिस्ट 18 अक्टूबर 2013 को प्रकाशित हुई थी। एडीओ निर्वाचन ने बताया कि 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक जो वोटर लिस्ट अपडेट की गई है उसका प्रकाशन 31 जनवरी को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed