{"_id":"5d26305e8ebc3e6cd05aad49","slug":"gmvn-elployees-protest-end-dehradun-news-drn312514331","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन समाप्त
विज्ञापन
जीएमवीएन कर्मियों का धरना समाप्त कराते राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
सातवां वेतनमान लागू होने पर कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया है। एक जुलाई से कर्मचारी संघ ने श्यामपुर बाईपास मार्ग स्थित यात्रा कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू किया था।
हरिद्वार बाईपास मार्ग पर स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के यात्रा कार्यालय में चल रहा कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने सातवां वेतनमान लागू होने पर जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, प्रबंध निदेशक ईवा श्रीवास्तव को धन्यवाद दिया। कहा कि दो साल से लंबित 15 सूत्री मांगों पर प्रबंध निदेशक ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि प्रबंध निदेशक ने अन्य मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। धरने को समाप्त कराने पहुंचे जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल का कर्मचारी संघ ने गुलदस्ते से स्वागत किया। मौके पर वीएम जुयाल, रायचंद सिंह रावत, किशोरी लाल थपलियाल, सूर्यप्रकाश विश्वास, रघुनाथ सिंह, कमला देवी, चंपावती देवी, खीमा देवी, महादेव उनियाल, सुमन डोभाला आदि उपस्थित रहे।