{"_id":"651272ccc514318f2d0d1654","slug":"global-investors-conference-2023-uttarakhand-cm-dhami-will-do-first-road-show-in-london-today-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक निवेशक सम्मेलन: लंदन में सीएम धामी, रोपवे निर्माण के लिए फ्रांसीसी कंपनी संग 2000 करोड़ का एमओयू साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्विक निवेशक सम्मेलन: लंदन में सीएम धामी, रोपवे निर्माण के लिए फ्रांसीसी कंपनी संग 2000 करोड़ का एमओयू साइन
Tue, 26 Sep 2023 05:07 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Sep 2023 05:07 PM IST
सार
Global Investors Conference 2023: दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
लंदन में एमओयू साइन करने के बाद सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन में पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो आज मंगलवार को होगा। इससे पहले सीएम धामी ने रोपवे निर्माण में दुनिया की अग्रणी फ्रांसीसी कंपनी पोमा के साथ उत्तराखंड में रोप वे-केबल कार निर्माण के लिए 2000 करोड़ का एमओयू साइन किया। अब रोड के जरिए प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का भव्य स्वागत किया। दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो में प्रदेश सरकार निवेशकों को औद्योगिक नीतियों में दी जाने वाली वित्तीय सुविधा और निवेश संभावनाओं पर प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
निवेशक सम्मेलन: उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमा लंदन, प्रवासियों ने सीएम धामी का किया जोरदार स्वागत, तस्वीरें
विज्ञापन
आज मुख्यमंत्री धामी लंदन में निवेशकों से संवाद करेंगे। जबकि 27 सितंबर को बर्मिंघम में रोड शो होगा। सीएम के साथ सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा लंदन गए हैं। बता दें कि लंदन के बाद अक्तूबर माह में सिंगापुर, ताइवान, दुबई में अंतरराष्ट्रीय रोड शो होंगे।