फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investor Summit Uttarakhand Dhami government excited by the trend of big industrial houses

उत्तराखंड: बड़े औद्योगिक घरानों के रुझान से धामी सरकार उत्साहित, ITC ने 5000 करोड़ के निवेश का दिया प्रस्ताव

Fri, 15 Sep 2023 10:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Sep 2023 10:55 AM IST
सार

औद्योगिक विकास के लिए सरकार की प्रोत्साहन नीतियां और उत्तराखंड की आवोहवा बड़े उद्योग घरानों को लुभा रही है। दिल्ली में हुए कर्टेन रेजर में राज्य में निवेश को लेकर निवेशकों का बेहतर रुझान दिखाई दिया।

विज्ञापन
Global Investor Summit Uttarakhand Dhami government excited by the trend of big industrial houses
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के चोटी के औद्योगिक घरानों के उत्तराखंड में निवेश के रुझान से धामी सरकार बेहद उत्साहित है। सरकार ने दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले 30 हजार करोड़ रुपये तक निवेश की ग्राउंडिंग करने की जो योजना बनाई है, उस दिशा में सरकार ने मजबूती से कदम रख दिए हैं।

विज्ञापन


सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में हुए कर्टेन रेजर के दौरान आईटीसी, महिंद्रा हॉलीडेज और ई-कुबेर सरीखे नामी औद्योगिक घरानों ने उत्तराखंड में निवेश की न सिर्फ इच्छा जाहिर की है, बल्कि 7600 करोड़ निवेश के प्रस्ताव तक दे दिए हैं। माना जा रहा है कि पिछले कई महीनों से सरकार औद्योगिक घरानों को निवेश के लिए आकर्षित करने के जो प्रयास कर रही है, वे रंग लाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

दिसंबर माह में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। औद्योगिक विकास के लिए सरकार की प्रोत्साहन नीतियां और उत्तराखंड की आवोहवा बड़े उद्योग घरानों को लुभा रही है। दिल्ली में हुए कर्टेन रेजर में राज्य में निवेश को लेकर निवेशकों का बेहतर रुझान दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा
महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसोर्ट इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सीईओ कविंदर सिंह ने सरकार की नीतियों को सराहा है। कहा कि हास्पिटेलिटी क्षेत्र में एक हजार करोड़ का निवेश उत्तराखंड में किया जाएगा। जुबिलेंट फार्माेवा लिमिटेड व ओबेरॉय समूह के अर्जुन एस भरतिया ने उत्तराखंड में अपनी भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा की।


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश में वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च लागू होगा, राज्यपाल बोले- उच्च शिक्षा में शामिल होगी संस्कृत

ओबरॉय समूह के कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष आर. शंकर ने कहा कि राज्य में बढ़ते लग्जरी पर्यटन क्षमता का लाभ उठाने के लिए ओबराॅय समूह ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। ओबरॉय समूह देश की सबसे बड़ी लग्जरी हॉस्पिटेलिटी चेन में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed