फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   glacier on badrnath highway

लगातार बारिश से बदरीनाथ हाइवे पर आया ग्लेशियर

Tue, 13 May 2014 12:42 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 May 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
glacier on badrnath highway

कंचनगंगा और रड़ांग बैंड पर ग्लेशियर आने से बदरीनाथ हाइवे बंद हो गया है। जिस कारण लगभग 4000 यात्री जोशीमठ, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में रुके हुए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार तड़के से बदरीनाथ और जोशीमठ में जोरदार बारिश होने से ग्लेशियर बदरीनाथ हाइवे पर आ गया है।

इसके साथ ही मंगलवार को भी केदारनाथ में बर्फबारी जारी है। रुद्रप्रयाग में तड़के से हो रही बारिश से मौसम में नमी दर्ज की गई है।

सोमवार को रोकनी पड़ी थी यात्रा

glacier on badrnath highway

भारी बारिश के कारण सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन भी पुलिस को बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा रोकनी पड़ी।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सांय चार बजे पुलिस ने बदरीनाथ, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में यात्रा वाहनों को रोक लिया ‌था।

जिससे इन जगहों पर करीब 3500 तीर्थयात्रियों को रोक लिया गया। सोमवार को सुबह 10 बजे से बदरीनाथ धाम में बारिश शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

700 तीर्थयात्री धाम में रुके

glacier on badrnath highway

जोशीमठ क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। जिससे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ के समीप भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो गया।

इसे देखते हुए बदरीनाथ और जोशीमठ पुलिस ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया गया। जोशीमठ में शाम होने तक करीब 90 छोटे बडे़ वाहनों में 15 सौ तीर्थयात्री रूके।

जबकि बदरीनाथ धाम से लौट रहे 17 सौ तीर्थयात्रियों को धाम में ही रोक लिया गया।

विज्ञापन

ठंड में इजाफा

glacier on badrnath highway

थानाध्यक्ष बदरीनाथ मुकेश चौहान ने बताया कि धाम में दिनभर रूक-रूककर बारिश हुई।

जिससे यहां ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं, थानाध्यक्ष जोशीमठ प्रदीप राठौर ने बताया कि शाम चार बजे जोशीमठ नृसिंह मंदिर के समीप यात्रा वाहनों को बदरीनाथ जाने से रोक लिया गया है।

बारिश थमने के बाद मंगलवार सुबह ही यात्रा वाहनों को बदरीनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed