उत्तराखंड: महज मिस्ड कॉल से मदद के लिए पहुंचेगी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 100 नंबर पर महज मिस्ड कॉल करने से ही पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर मिस्ड कॉल मिलने पर पुलिस शिकायतकर्ता को कॉल बैक करेगी।
एसएसपी पुष्पक ज्योति ने राजधानी की तर्ज पर तीर्थनगरी में भी यह व्यवस्था लागू कर दी है। कहा कि कई दफा नेटवर्क में दिक्कत के चलते 100 नंबर नहीं मिलता है, कभी पूरी बात नहीं हो पाती है, या फिर फोन घंटी जाने के बाद कट जाता है।
इसी स्थिति में कंट्रोल रूप से शिकायतकर्ता को कॉल बैक मामले की जानकारी जुटाई जाएगी। बुधवार को कप्तान पुष्पक ज्योति कोतवाली पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कंट्रोल रूप के निरीक्षण के दौरान अधिनस्थों ने नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं के बाबत उन्हें जानकारी दी। जिस पर कप्तान ने कंट्रोल रूप से कॉल बैक करने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीओ हरबंस सिंह और कोतवाल अर्जुन सिंह रावत से नगर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, आपराधिक रिकार्ड आदि की जानकारी ली।
उन्होंने यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए ऑटो-विक्रम यूनियनों से वार्ता करने को कहा। इसके साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मौके पर एसएसआई एसएस बिष्ट, शांति प्रसाद डिमरी आदि मौजूद थे।
कुंभ मेले में बनेगा नया भवन
कोतवाली की जर्जर कॉलोनी के पुनर्निर्माण के लिए भी एसएसपी ने हामी भर ली है। उन्होंने कोतवाल रावत से कॉलोनियों में रह रहे पुलिस कर्मियों को नोटिस देने और दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा है।
बताया कि कुंभ मेले के दौरान भवन का पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कुंभ के दौरान नगर में कुछ और सीसीटीवी कैमरे लगने की बात भी की हैं।
कप्तान ने दिए निर्देश
- नाबालिग वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को स्कूलों और अभिभावकों से वार्ता करने के लिए कहा।
- शहर में सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को दूर करने के लिए व्यापारियों से वार्ता करने और कानूनी कार्रवाई के निर्देश।
- शहर में अतिरिक्त गश्त करने के आदेश।
- तिपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
- सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने को कहा।
- शहर में ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश।
- दुर्घटना संभावित सड़क पर सुरक्षा इंतजाम के लिए रिपोर्ट मांगी।