फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girls student molested by corbett park guide.

कार्बेट पार्क के गाइड ने छात्राओं से की शर्मनाक हरकत

Tue, 09 Dec 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर Updated Tue, 09 Dec 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
girls student molested by corbett park guide.

कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन में सोमवार सुबह की पाली में दो गाइडों ने शैक्षिक भ्रमण पर आए जीडी गोइनका यूनिवर्सिटी दिल्ली के छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता की। इसके विरोध में द होटल एसोसिएशन एंड रिजोर्ट के पदाधिकारियों ने पार्क मुख्यालय में हंगामा किया।

विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिसिंह मान और सचिव सुरेंद्र पाल ने सीटीआर निदेशक को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सोमवार की सुबह बिजरानी गेट पर गाइड शैलेंद्र सिंह रावत और शुभम रत्नाकर ने पार्क प्रशासन से अनुमति लेकर भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं से अभ्रदता की और अनधिकृत रूप से प्रवेश शुल्क लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि जबरदस्ती शुल्क लेने के बाद गाइडों ने बच्चों को जिप्सियों से नीचे उतार पहचान पत्र दिखाने के लिए बाध्य किया गया। होटल मालिकों ने दोनों गाइडों को निलंबित करने के साथ ही दोबारा ली गई राशि तत्काल वापस करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में परमिट चेक करने की जिम्मेदारी पार्क प्रशासन को दिए जाने, परमिट को सिर्फ चालक के पास ही रखने, गाइड फीस भ्रमण के बाद गेट पर देने की मांग भी उठाई गई। कहा मामले में कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को फिर प्रदर्शन किया जाएगा।

पिकेट खुलने से लगेगी ‘अपराध’ पर रोक

girls student molested by corbett park guide.

ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने चौदहबीघा में नए चंद्रभागा ब्रिज के समीप पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया है। जिसमें रात के समय पुलिस कर्मियों की स्थायी तैनाती रहेगी।

क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। खासकर ब्रिज के समीप लगने वाली अस्थायी सब्जी मंडी में कई दफा महिलाओं के साथ टप्पेबाजी और अभद्रता की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

इतना ही नहीं क्षेत्र में शाम ढले बाहरी तत्वों, बाइकर्स का बोलबाला बढ़ जाता है, जो अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में संकरी सड़कों पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाते दिखाई देते हैं।

हालांकि क्षेत्र में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त की व्यवस्था है, मगर कई दफा असामाजिक तत्व गश्त पर तैनात पुलिस कर्मियों से बच निकलते थे। क्षेत्र में पुलिस पिकेट स्थापित होने से इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगने की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

स्थानीय निवासी केके बिजल्वाण, सुरेंद्र सिंह भंडारी, महावीर खरोला, बीआर डिमरी ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में खासकर रात के समय पुलिस की स्थायी तैनाती की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed