{"_id":"ed98084487b505343d92a43ad02c41df","slug":"girls-not-wearing-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोका तो लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोका तो लगाया छेड़खानी का आरोप
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट पहने स्कूटी दौड़ा रही दो युवतियों को रोकना ट्रैफिक पुलिस को भारी पड़ गया। युवतियों ने कांस्टेबल और एसआई पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
युवतियों की दबंगई के आगे पुलिस कानून भूल बैकफुट पर आ गई। इसके बाद युवतियां फर्राटे भरते हुए निकल गईं। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे ट्रैफिक पुलिस एस्लेहाल चौक पर यातायात अभियान चला रही थी।
विज्ञापन
पढें, खजाने की खोज में सैकड़ों लोग, मिला बहुत कुछ
विज्ञापन
वजह पूछी तो युवतियां भड़क गईं
इस दौरान दो युवतियां एक स्कूटी पर आती दिखीं। स्कूटी चला रही युवती ने हेलमेट नहीं पहना था। कांस्टेबल ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन युवती ने स्पीड बढ़ा दी।
कुछ दूर खड़ा कांस्टेबल स्कूटी के आगे आ गया, जिस पर युवती ने स्कूटी रोक दी। कांस्टेबल ने उससे हेलमेट न पहनने की वजह पूछी तो युवतियां भड़क गईं।
पढें, यहां खोखला निकला ढाई हजार टन सोने का दावा
एक ने मोबाइल फोन निकाला और एसएसपी से शिकायत की बात कही। कांस्टेबल ने गलती पूछी तो युवतियों ने अभद्रता का आरोप लगाया।
पुलिसकर्मियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगीं
हंगामा होते देख मौके पर तैनात ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर ने युवतियों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर भी छेड़खानी का आरोप लगा दिया।
पढें, 'गंगा' और 'हरकी पैड़ी' दोनों हैं ब्रिटिश की गुलाम!
यह सुन पुलिसकर्मियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगीं। एसआई समेत सभी जवान ढीले पड़े तो युवतियां भाग निकलीं। इस दौरान राजपुर रोड पर कुछ देर जाम भी लगा रहा।