प्रेमी की सगाई में मांग भरकर पहुंची प्रेमिका, खोले ऐसे राज कि सुनकर सकते में आए परिवार वाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म वेलकम जैसी कहानी यहां रीयल लाइफ में सामने आई। प्रेमिका अपने प्रेमी की सगाई में मांग भरकर पहुंच गई। इसके बाद उसने वहां उनकी जिंदगी के ऐसे राज खोले कि सगाई करने आए लोग और परिवार वाले सकते में आ गए।
प्रेमिका ने उसे छोड़कर दूसरी युवती से सगाई कर रहे प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने कच्चा चिट्ठा खोलते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने पर ज्वालापुर पुलिस प्रेमी को अपने साथ कोतवाली ले आई। प्रेमिका शादी की जिद्द पर अड़ी थी तो प्रेमी पिंड छुड़ाना चाह रहा था।
यह फिल्मी घटना भभूतावाला बाग शिवलोक में घटी। मोहल्ले के रहने वाले भेल में संविदाकर्मी के तौर पर कार्यरत युवक की शादी 30 नवंबर को भगवानपुर क्षेत्र की युवती से होना तय हुई थी। रविवार को दुल्हन पक्ष सगाई की रस्म पूरी करने के लिए दूल्हे के घर पहुंचा था।
सगाई की रस्म चल ही रही थी कि इसी दौरान मौके पर पहुंची एक युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया कि दूल्हे से उसकी शादी हो रखी है। वे करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे। युवती की बात सुनकर दुल्हन पक्ष हक्का बक्का रह गया।
थाने पहुंच पुलिस को दिखाई रिकॉर्डिंग
युवती के बयान से हंगामा खड़ा हो गया। इधर, सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस पहुंच गई। युवती पहले ही पुलिस को शिकायत करके आई थी। पुलिस ने सगाई की रस्म पूरी कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया।
इधर, युवक के कोतवाली पहुंचने पर पीछे पीछे परिजन, रिश्तेदार पहुंच गए। युवती भी कोतवाली जा धमकी। कई घंटों तक युवती के मान मनौव्वल की कोशिश चलती रही, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। अड़ी रही कि वह शादी ही करेगी, वरना कानूनी कार्रवाई करेगी।
इधर, भगवानपुर से पहुंचा दुल्हन पक्ष भी कोतवाली पहुंचा। उन्होंने भी शादीशुदा होने का आरोप लगा रही युवती से जानकारी ली। युवती ने युवक और उसकी बातचीत की रिकार्डिंग भी दिखाई। यहां तक दावा कि शनिवार तक भी युवक उसके संपर्क में था।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती रिटायर्ड भेलकर्मी की बेटी है और युवक का पिता नगर निगम में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि अभी तक युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कानूनी की कार्रवाई की जाएगी।