फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Trafficking Racket six members Attested in uttarakhand khatima

शादी के नाम पर लड़कियों का सौदा करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन महिलाओं समेत छह लोग गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2019 08:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा/खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा/खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Aug 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Girl Trafficking Racket six members Attested in uttarakhand khatima

उत्तराखंड में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई ने शादी के नाम पर लड़कियों का सौदा करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं हैं। पुलिस ने उनके चंगुल से दो युवतियों को मुक्त कराया है।

विज्ञापन


खटीमा कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनबसा ने सूचना दी कि सितारगंज की मंजीत उर्फ सरदारनी शादी के नाम पर लड़कियों का सौदा करने वाला गिरोह चलाती हैं। गिरोह पर नजर रखने के लिए एक टीम बनाई गई।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल रवि चंद्र जोशी ने 24 अगस्त को सरदारनी के मोबाइल पर शादी के लिए लड़की की व्यवस्था करने को कहा। मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय शुक्ला ने गिरोह के सदस्य रंजीत के मोबाइल पर संपर्क किया तो वह शादी के लिए दो लड़कियों की व्यवस्था के लिए तीन लाख रुपये में राजी हो गया। व्हाट्सएप पर रंजीत ने लड़कियों की फोटो भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अगस्त को मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय शुक्ला ने फोन से बताया कि मंजीत उर्फ सरदारनी 12 से एक बजे के बीच बनबसा आकर लड़के वालों से लेनदेन और लड़कियों के विषय में बात करेगी। तय समय पर सरदारनी बनबसा पहुंची और हेड कांस्टेबल जोशी से बात करने रवाना हो गई।

बताया गया कि लड़कियों के बदले 7-8 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इस पर हेड कांस्टेबल जोशी, विनय शुक्ला और मुखबिर के करीबी बृजेश गुप्ता मंजीत के पीछे-पीछे खटीमा आ गए। अमाऊं में खड़ायत होटल के पास घेराबंदी कर दो बाइकों पर सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ लिया गया। इस बीच, तीन बाइकों पर सवार तीन लोग खटीमा की ओर भाग गए। 

Trending Videos

मुक्त कराई गईं युवतियों में एक उत्तराखंड तो दूसरी यूपी की

पुलिस की पूछताछ में शादी के नाम पर धोखाधड़ी से बचाई यूपी के एक जिले की 18 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी बुआ ने नौकरी का लालच देकर उसे बुलाया था और दो माह तक अपने पास रखा। इसके बाद वह यूपी चली गई। दो-तीन दिन पहले शादी अच्छे घर में तय करने की बात कह कर उसे यहां लाया गया।

उसे जब बेचने की बात पता चली तो वह डर कर विरोध भी नहीं कर सकी। दूसरी युवती उत्तराखंड की है। 20 वर्षीय इस युवती ने बताया कि आठ वर्ष से नौकरी करती है। एक परिचित ने उसकी मां से उसकी शादी की बात कही और उसे यहां बुलाया। उसे यहां आकर पता चला कि शादी करने के लिए लाखों रुपये के लेन देने की बात हो रही है।

ये आए पुलिस की गिरफ्त में 
ध्यानपुर नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर निवासी परमजीत सिंह पुत्र गुरु चरण सिंह, इसी गांव का रंजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह, केथोलिया थाना नानकमत्ता ऊधम सिंह निवासी परमजीत कौर पत्नी स्व. कुलदेव सिंह, ग्राम कैमाचोखी धनकुना जिला पीलीभीत निवासी रेशमा देवी उर्फ सुनीता पत्नी स्व. पूरन लाल उर्फ मुन्ना लाल उर्फ नीरज, बरूवाबाग सिसौना थाना सितारगंज ऊधम सिंह नगर निवासी सुरेंद्र कौर उर्फ मंजीत उर्फ सरदारनी पत्नी भगत सिंह, प्रतापपुर थाना नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर निवासी कश्मीर सिंह पुत्र मंगल सिंह शामिल हैं। पकड़ गए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 370, 420, 120 बी, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। 

गिरोह को पकड़ने वाली टीम में ये थे शामिल

गिरोह को दबोचने वाली टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई की प्रभारी मंजू पांडेय, कांस्टेबल गणेश बिष्ट, रवि जोशी, मुन्ना सिंह, सुभाष जोशी, लक्ष्मी, पवन, मानवाधिकार संस्था कार्यकर्ता के विनय शुक्ला, रीड्स संस्था के प्रकाश आर्य, भावना चंद शामिल थे।

स्वयंसेवी संस्था रीड्स और मानवाधिकार के कार्यकर्ताओं के सहयोग से गिरोह को दबोचने की योजना बनाई गई। खटीमा में गिरोह के सरगना और सक्रिय एजेंट समेत छह लोगों को पकड़ा गया है। दो लड़कियों को गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया गया है। पूछताछ में गिरोह के सरगना ने बताया कि वह विभिन्न राज्यों में शादी का झूठा नाटक कर लड़कियों को शादी कर भेजते हैं और मौका पाकर लड़कियों के द्वारा घर का कीमती सामान लेकर अपने पास वापस बुला लेते हैं।
-मंजू पांडेय, प्रभारी उपनिरीक्षक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई, बनबसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed