फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl student shameful allegation on higher technical education institute dean and professor

उच्च तकनीकी शैक्षणिक संस्थान की छात्रा ने डीन और प्रोफेसर पर लगाए शर्मनाक आरोप

Sat, 15 Dec 2018 09:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Dec 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
girl student shameful allegation on higher technical education institute dean and professor
rape

रुड़की में एक उच्च तकनीकी शैक्षणिक संस्थान की छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर संस्थान के डीन एवं प्रोफेसर पर छेड़छाड़ करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


छात्रा ने संस्थान निदेशक पर शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। छात्रा का कहना था कि उसने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

 

संस्थान का एक प्रोफेसर और एक डीन उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम यहां स्थित एक उच्च तकनीकी शैक्षणिक संस्थान की की छात्रा सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची।

पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि संस्थान का एक प्रोफेसर और एक डीन उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उसकी कई भी वीडियो बनाई गई है और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित किया जा रहा है।

छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे संस्थान से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि उसने संस्थान के डीन और निदेशक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

तहरीर लेने के बाद छात्रा को वापस हॉस्टल भेज दिया

उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्रा ने तहरीर दी है। बयान दर्ज कराने के लिए छात्रा को शनिवार को बुलाया गया है।

तहरीर लेने के बाद छात्रा को वापस हॉस्टल भेज दिया गया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस बाबत संस्थान के निदेशक से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed