{"_id":"ef7031654b14f99946c7c5572ec4261c","slug":"girl-student-fell-from-floor-in-navratri-puja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पूजा के दौरान छत से गिरी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पूजा के दौरान छत से गिरी छात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 29 Mar 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिपुरकलां में बीसीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा सूर्य को अर्घ्य देते समय छात्रावास की तीन मंजिला छत से नीचे जा गिरी और गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में छात्रा को शांतिकुंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में जौलीग्रांट से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को विद्यालय में नवरात्र का अनुष्ठान चल रहा था। अनुष्ठान के बीच सुबह करीब 11 बजे बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा विभा पूर्वे (24) पुत्री स्व. अशोक कुमार निवासी नेपाल तीन मंजिला छात्रावास की छत पर सूर्य को अर्घ्य देने गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सूर्य को अर्घ्य देते समय अचानक संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा के दोनों पैर बुरी तरह फ्रेक्चर हो गए।
विवि स्टाफ के लोग घायल छात्रा को शांतिकुंज अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जौलीग्रांट अस्पताल प्रशासन ने बताया कि गंभीर घायल छात्रा को दोपहर बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पैर में गंभीर चोट है।
हादसे के दौरान विश्वविद्यालय से बाहर गया हुआ था। दोपहर विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। छात्रा तीन मंजिला छत पर सूर्य को अर्घ्य देने गई थी। घायल छात्रा की बहन भी विद्यालय में पढ़ती है, जो उसके साथ है। नेपाल परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
- शरद पारदी, कुलपति, देव संस्कृति विवि