फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl student died in road accident.

बेकाबू ट्रक ने एमबीए छात्रा को रौंदा, मौत

Thu, 13 Nov 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 13 Nov 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
girl student died in road accident.

गुरुकुल कांगड़ी विवि गेट के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और छात्रा को रौंदते हुए निकल गया। छात्रा अपने पिता के साथ बाइक से एमबीए की परीक्षा देने जा रही थी।

विज्ञापन

 
देवबंद निवासी छात्रा की मौत की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक पकड़ लिया जबकि चालक फरार होने में कामयाब रहा।

ओपेन यूविवर्सिटी की थी छात्रा
सिडकुल की सीएनएस कंपनी में कार्यरत सतेंद्र (पुत्र विशंबर मूल निवासी ग्राम खजूरी, देवबंद, सहारनपुर) थाना कनखल क्षेत्र में गायत्री कुंज में नियरदत्त कुटी के पास अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 25 वर्षीय बेटी अनुराधा श्री दर्शनानंद इंस्टीट्यूट में उत्तराखंड मुक्त विवि की ओर से चलाए जा रहे एमबीए कोर्स की छात्रा है।
विज्ञापन


बुधवार को एमबीए की परीक्षा थी। सुबह आठ बजे अनुराधा परीक्षा देने पिता सतेंद्र के साथ बाइक से इंस्टीट्यूट जा रही थी।

छात्रा के ऊपर से गुजर गया ट्रक

girl student died in road accident.

गुरुकुल कांगड़ी विवि के गेट नंबर एक के सामने पहुंचने पर बाइक को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही छात्रा बाइक से छिटक कर थोड़ी दूर जा गिरी जबकि सतेंद्र मौके पर ही गिर गए।

इसी बीच पीछे से आ रहा एक ट्रक अनुराधा को रौंदता हुआ निकल गया। जब तक सतेंद्र संभले, चालक ट्रक लेकर भाग निकला और अनुराधा दम तोड़ चुकी थी।

मौके पर जुटी भीड़ की सूचना पर पुलिस ने ट्रक (नंबर यूके 10 सीए 0797) को मंदिर के पास पकड़ लिया जबकि चालक भागने में सफल रहा।

पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। कनखल थाना अध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है, अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed