युवती ने दो युवकों पर लगाया अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, इसके बाद की कहानी से पुलिस भी रह गई हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों पर एक युवती ने अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया। लेकिन जब हकीकत सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। दस हजार की रकम न लौटाने के लिए सिडकुल की औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवती ने ही जीजा और बहन के साथ मिलकर दो युवकों को अपहरण और दुष्कर्म मामले में फंसाने का षड्यंत्र रचा था।
रानीपुर पुलिस की पड़ताल में यह हकीकत निकलकर सामने आई है। मूल रूप से सहारनपुर निवासी दोनों युवकों को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। वहीं मामला सामने आने पर पुलिस ने युवती उसके जीजा को जमकर फटकार लगाई।
तीन दिन पहले सिडकुल की औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवती ने दो परिचित, जो हाल निवासी सिडकुल व मूल रूप से सहारनपुर निवासी युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
आरोप था कि गैस प्लांट चौकी के पास युवकों ने बाइक से उसका अपहरण किया और फिर एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हकीहत सामने आई। दरअसल, जिन दो युवकों पर युवती ने अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया था, उनमें से एक युवक का कुछ समय पहले रिश्ता युवती के साथ तय हुआ था। युवती के जीजा ने युवक से शादी के नाम पर दस हजार रुपये एडवांस में लिए थे।
इसी दौरान युवती को पता चला कि युवक तलाकशुदा है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में युवक युवती के जीजा से अपने दस हजार रुपये वापस मांगने लगा। पैसे वापस न देने पड़े इसलिए युवती ने जीजा और बहन के साथ मिलकर युवक को फंसाने का षड्यंत्र रचा। बात सामने आने पर पुलिस ने तीनों को जमकर फटकार लगाई। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।