फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl ready for self defence

देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’

Tue, 25 Feb 2014 08:57 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Feb 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
girl ready for self defence

अगर आप अकेली हैं और आपको भी रात-बेरात, वक्त-बेवक्त बाहर जाना पड़ता है तो पहले अपनी सुरक्षा पुख्ता कर लें।

विज्ञापन


बाजार में इस वक्त ऐसे अनेक उत्पाद उपलब्ध हैं, जो आपकी सुरक्षा में काम आ सकते हैं। पेपर स्प्रे, पर्सनल अलार्म जैसे यह ‘हथियार’ आपको किसी भी अनचाही परिस्थिति से लड़ने में मजबूत बना सकते हैं।

शोहदों से लड़ाई को लड़कियों ने यह हथियार हाथों में उठा लिए हैं।

बस एक बटन देता है झटका

girl ready for self defence

अब इसकी वजह अपराध में बढ़ोत्तरी है या जागरूकता, यह बहस का विषय है पर सच यह है कि इनका बाजार बढ़ता जा रहा है।

दून के बाजारों का आलम तो यह है कि क्वालिटी उत्पाद बाहर से मंगाकर भी डिलीवरी की जा रही है। करंट टार्च खास तौर पर पसंदीदा बनी हुई है। जैसे ही कोई आपकी तरफ बढ़े, इसका एक बटन उसे झटका दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादों पर एक नजर

girl ready for self defence
पेपर स्प्रे:
लोकल - 200 रुपए से शुरू
ब्रांडेड - 700 रुपए से शुरू

पर्सनल अलार्म
चाइनीज - 1000 रुपए से शुरू
यूरोपियन - 5000 रुपए से शुरू
करंट टार्च - 700-1200 रुपए
विज्ञापन

8-20 की दूरी तक असर

girl ready for self defence
लिपिस्टिक जैसे आकार वाला पेपर स्प्रे नान-लीथल स्प्रे है, जो 8-20 फीट की दूरी तक असर करता है। इससे हमलावर के आंख और गले पर असर होता है और उसकी गिरफ्त ढीली पड़ जाती है।

वहीं, पर्सनल अलार्म को एक चेन के जरिए अपने बैग या किसी अन्य एक्सेसरीज के साथ अटैच किया जा सकता है। जैसे कोई छूने की कोशिश करेगा, इसकी कर्कश ध्वनि दूर तक लोगों को जगा देगी।

ऑन लाइन भी खरीद

girl ready for self defence

इन उत्पादों की आन लाइन खरीद भी हो रही है। कैश आन डिलीवरी का आप्शन भी खरीददारों के लिए उपलब्ध है। आन लाइन उत्पादों के विकल्प भी ज्यादा हैं। इनके लिए थोड़ा चुकाना ज्यादा पड़ सकता है।

जिले की बात करें तो मसूरी जैसी जगह से डिमांड ज्यादा है। यह बेशक चौंका सकता है, लेकिन सच है। यहां पहाड़ियां होने के नाते और सुनसान इलाकों के चलते युवतियों का ईव-टीजिंग जैसी घटनाओं से ज्यादा साबका पड़ता है।

अभी एक बेहद प्रतिष्ठित स्कूल से इन उत्पादों की बड़ी मांग आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed