फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl_mother_murder_police_court

युवती लापता, मां ने कहा हो सकती है हत्या

Mon, 18 Nov 2013 05:03 PM IST
अमर उजाला, देवप्रयाग
अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Mon, 18 Nov 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
girl_mother_murder_police_court

तीन माह पूर्व लापता युवती का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। युवती की मां ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस की कार्यप्रणाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


तीन माह पहले हुई थी गायब
उत्तराखंड के देवप्रयाग की कोठी गांव निवासी कमला देवी (45) ने कहा कि उनकी बेटी गौरी (22) तीन माह से अपने ससुराल जियालकांडा से लापता है। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है। कहा कि ससुराल में उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। जिसके चलते पूर्व में तीन माह माइके में भी रही। ससुराल पक्ष के मारपीट न करने के लिखित आश्वासन पर उन्होंने अपनी बेटी को ससुराल भेजा था।
विज्ञापन


ससुरालियों ने दी गायब होने की जानकारी
छह सितंबर को उसके पति वीरेंद्र और उसके भाई ने मुझे पलेठी गांव में बुलाकर बताया कि तुम्हारी लड़की आज सुबह से गायब है। बताया कि जब मैंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट करनी चाही तो मुझे पता चला कि ससुराल वालों ने पहले ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कमला देवी ने अपनी बेटी हत्या आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नहीं कर रही जांच
स्थानीय निवासी अश्विनी उनियाल ने कहा कि पुलिस लड़की को ढूंढने में दिलचस्पी नहीं ले रही। गुमशुदगी के तीन माह पूरे होने के बावजूद भी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की कार्यप्रणाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed