देहरादून से हरिद्वार जा रही बस में युवकों ने यात्रियों से की अभद्रता, चालक-परिचालक ने ऐसे सिखाया सबक
उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में तीन शराबी युवकों ने जमकर हंगामा काटते हुए सवारियों से अभद्रता कर दी। चलती बस में जब युवक नहीं मानें तो चालक व परिचालक ने पुलिस के पिकेट में बस रोककर तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
गुरुवार की शाम उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी। अचानक मोतीचूर पुलिस पिकेट के पास आकर रुकी। बस के परिचालक ने मौके पर तैनात पुलिस के सिपाही को बताया कि तीन शराबी युवक बस में बेठे हैं और आपस में गाली गलौज कर रहे हैं।
इसके अलावा जब सवारियो ने उन्हें समझया तो वे सभी सवारियों और महिला सवारियों के साथ अभद्रता करने लगे। परिचालक की शिकायत पर सिपाही ने तीनों युवकों को बस से नीचे उतार दिया और तीनों युवकों के खिलाफ करवाई के लिए तहरीर मांगी।
शराबियो की हरकत से तंग आ चुकी बस की सवारियों ने यह कहकर तीनों युवको को छोड़ दिया की पीछे से किसी और बस में बैठा देना। पुलिस के सिपाई ने बताया कि पकड़े गए युवक कालकाजी दिल्ली के रहने वाले थे।