फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl injured after falling from scooter dies during treatment

Dehradun News: स्कूटर से गिरकर घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत

Tue, 11 Nov 2025 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Girl injured after falling from scooter dies during treatment
एलबीएस अकादमी के निकट हुई घटना, विभिन्न संगठनों ने जताया दुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। स्कूटर से गिरने पर चार साल की एक मासूम बच्ची की अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा की कार्यवाही की। परिजनों के आग्रह पर शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से शहर के विभिन्न संगठनों ने दुख जताया है।

शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि थाना राजपुर जनपद देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मसूरी से संबंधित घटना के क्रम में तनवी पुत्री नरेश सिंह रावत निवासी इंदिरा कॉलोनी मसूरी की राजपुर रोड स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर थाना मसूरी से उपनिरीक्षक पंकज महिपाल को पुलिस टीम के साथ आवश्यक पंचायतनामा कार्यवाही के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जहां पता चला कि एलबीएस अकादमी के निकट सोमवार को तनवी स्कूटर पर बैठते समय गिर गई थी। इस कारण उसे गंभीर चोट आ गई थी। तनवी को उसके परिजन उपचार के लिए राजपुर स्थित एक अस्पताल लेकर गए थे। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed