{"_id":"2cd1e4cce5f94574a6578f9285c671ea","slug":"girl-dead-body-found-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद अलकनंदा में बही छात्रा का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन बाद अलकनंदा में बही छात्रा का शव मिला
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 16 Apr 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकनंदा में बही पतंजलि योग विवि हरिद्वार की छात्रा का शव बुधवार को देवप्रयाग ओंकारानंद महाविद्यालय के नीचे नदी में मिला।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
आठ अप्रैल को मूल्यागांव में पतंजलि सेवा आश्रम के भूमि पूजन में पतंजलि योग विवि हरिद्वार की एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा उर्वशी (22) पुत्री ओमप्रकाश निवासी रानीबाग कालोनी धामपुर बिजनौर भी आई हुई थी।
सहेली को बचाने के चक्कर में बही
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान छात्र साथियों के साथ उर्वशी नदी के पास घूमने चली गई। इसी बीच उसकी सहेली सौम्या नदी की धारा में बहने लगी।
पढ़ें,सहेली के चक्कर में छात्रा अलकनंदा में बही
विज्ञापन
उर्वशी अपनी सहेली सौम्या को बचाने के चक्कर में नदी में कूद गई। बचाव के दौरान सौम्या तो बच गई पर उर्वशी नदी में बह गई।
नदी में दिखाई दिया शव
पिछले दिनों काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता नहीं चल पाया था। बुधवार को देवप्रयाग के ओंकारानंद महाविद्यालय के नीचे नदी में एक शव दिखाई दिया।
शव की पहचान उर्वशी के रुप में की गई। पुलिस की सूचना पर छात्रा के परिजन देवप्रयाग पहुंचे। पुलिस ने छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया।