फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   girl committed suicide in house.

युवती ने पंखे से लटककर दी जान, घर में थी छोटी बहन

Thu, 19 May 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 May 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide in house.
सुसाइड - फोटो : demo pic

राजधानी के पटेलनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली आईएसबीटी पुलिस चौकी क्षेत्र में साबिया खातून (18) पुत्री मोहम्मद नसीम निवासी धारावाली ने बृहस्पतिवार सुबह अपने कमरे में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


बाहर खेल रही थी छोटी बहन
चौकी इंचार्ज मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि जिस दौरान साबिया ने आत्महत्या की उस समय उसकी छोटी बहन बाहर खेल रही थी। किसी काम से जब वह कमरे में गई तो कमरा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब भीतर से कोई आवाज नहीं सुनाई दी तो उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो साबिया पंखे से झूलते हुए मिली।


नहीं पता चली वजह
इसकी सूचना तत्काल पुलिस व परिजनों को दी गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की मगर आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार साबिया चार बहन और दो भाई हैं। साबिया दूसरे नंबर पर थी। साबिया किसी सरकारी स्कूल में पढ़ रही थी। उसके माता पिता मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed