हरिद्वार: लिव इन में रह रही युवती की हत्या के मामले में फरार सहेली और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- सिडकुल थाने के महादेवपुरम कालोनी में मिला था युवती का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के सिडकुल में मध्यप्रदेश की युवती की गला दबाकर हुई हत्या के मामले में भवन स्वामी की तरफ से सिडकुल पुलिस ने मृतका के प्रेमी व उसकी सहेली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में युवक की लोकेशन दिल्ली के आसपास आई है। तीन पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना हो गई है। इधर, सिडकुल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
रविवार की देर रात सिडकुल की महादेवपुरम कालोनी में एक चार मंजिला भवन में ग्वालियर, मध्यप्रदेश निवासी युवती का शव बरामद हुआ था। सामने आया था कि वह अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रविवार की देर रात जब किराना कारोबारी अपनी बकाया रकम लेने पहुंचा था तब युवती के प्रेमी से उसकी मुलाकात भवन कैंपस में ही हुई थी।
युवक ने बकाया देने में टाल मटोल की थी तो किराना कारोबारी सीधे कमरे में जा पहुंचा था। कमरे पर लगा तोड़कर किराना कारोबारी ने अंदर प्रवेश किया था तो अंदर बाथरूम में युवती का शव बरामद हुआ था। युवती के हाथ पैर बांधे हुए थे और उसके शव केा प्लास्टिक के बोरे एवं गर्म कपड़े में बांधकर अटैची में डाला हुआ था।
सामने आया था कि संभवत 23 मई को ही युवती की हत्या कर दी गई थी। इधर, युवती का प्रेमी उसकी सहेली के साथ फरार होने में कामयाब रहा था। देर रात ही भवन स्वामी सुखबीर चौहान ने प्रेमी रोहित कुमार पुत्र नीलेश कुमार निवासी चिरैया नवादा बिहार और युवती मंजू कुमारी पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी फर्रुखाबाद यूपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, फरार हुए युगल की लोकेशन गाजियाबाद दिल्ली के आस पास आई है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
निमभन वर्ग से रखती थी ताल्लुक
युवती निमभन वर्ग से ताल्लुक रखती थी, लिहाजा उसके परिजन यहां आने की स्थिति में नहीं है। सिडकुल पुलिस ने जब उनसे संपर्क साधा तो युवती के परिजनों ने यहां आने के लिए हामी नहीं भरी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने भले ही यहां आने से इनकार कर दिया हो लेकिन नियमानुसार शव को 72 घंटे तक रखा ही जाएगा।