फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Ate Poison and Committed Suicide After Mother scolding on her Love Affair in roorkee

रुड़की: प्रेमी से बात करने पर मां ने तोड़ दिया मोबाइल, गु्स्से में आकर बेटी ने जहर खाकर दे दी जान

Wed, 27 May 2020 06:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 May 2020 06:43 PM IST
सार

  • पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
Girl Ate Poison and Committed Suicide After Mother scolding on her Love Affair in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में प्रेमी से बात करते समय मां ने बेटी को पकड़ लिया और गुस्से में आकर उसका मोबाइल तोड़ दिया। इससे नाराज युवती ने घर में रखा जहरीला खा लिया। गंभीर हालत में युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती मोबाइल पर प्रेमी से बातचीत करती थी। यह बात परिजनों को पता लगी तो उन्होंने सख्ती कर दी। साथ ही उसे समझाया, लेकिन इसके बाद भी वह परिजनों से चोरी छिपे प्रेमी से बातचीत करती थी। मंगलवार शाम बेटी को प्रेमी से मोबाइल पर बात करते देख मां आगबबूला हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

उसने बेटी के हाथ से मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इससे नाराज युवती ने गेहूं में डालने वाला कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती के बयान दर्ज किए।

वहीं, युवती ने उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से अस्पताल में मौत हुई है। परिजनों से इस बारे में जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed