फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gift deed made to usurp father's property cancelled

Dehradun News: पिता की संपत्ति हड़पने के लिए बनाया गया उपहार पत्र रद्द

Tue, 09 Dec 2025 09:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Gift deed made to usurp father's property cancelled
- एक बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से की थी शिकायत, दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। पिता की संपत्तियों को अपनी पत्नी के नाम करने के लिए बनाया गया उपहार पत्र (गिफ्ट डीड) प्रशासन ने रद्द कर दिया है। इस मामले में आरोपी राजीव अग्रवाल और उसकी पत्नी पूजा अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि पिछले दिनों 88 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र स्वरूप अग्रवाल आए थे। उन्होंने बताया था कि उनके बेटे राजीव अग्रवाल ने जालसाजी कर एक पॉवर ऑफ अटॉर्नी बना ली थी। इसका दुरुपयोग करते हुए उसने उनकी नेहरू कॉलोनी स्थित दो संपत्तियों को एक गिफ्ट डीड के माध्यम से अपनी पत्नी पूजा अग्रवाल के नाम कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच अपर जिलाधिकारी और सब रजिस्ट्रार से कराई गई। प्रथम दृष्टया इसमें फर्जीवाड़ा पाया गया तो शनिवार को राजीव अग्रवाल और पूजा अग्रवाल के खिलाफ सब रजिस्ट्रार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच में पाया गया कि जिस वक्त पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनाई गई उस वक्त बुजुर्ग अपनी बेटी के पास इलाज कराने गाजियाबाद गए हुए थे। इसी बीच यह गिफ्ट डीड भी बना ली गई। इसकी भी जांच कराई गई तो सारा मामला स्पष्ट हो गया कि यह सब फर्जीवाड़ा कर तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद अब इस गिफ्ट डीड को भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed