{"_id":"5e1a2fa48ebc3e8816339726","slug":"gidda-tied-sama-gatka-martial-arts-won-heart-dehradun-news-drn3324533187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिद्दा ने बांधा समा, गतका मार्शल आर्ट ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिद्दा ने बांधा समा, गतका मार्शल आर्ट ने जीता दिल
विज्ञापन
कारगी रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में लोहड़ी जलाते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजिट ग्रुप की ओर से आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में गतका मार्शल आर्ट आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। गतका पार्टी ने आंखों पर पट्टी बांधकर कई हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको हैरान किया। वहीं, भांगड़ा और गिद्दा डांस ने पंजाबी संस्कृति के रंग बिखेरे।
शनिवार शाम कारगी रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक हरबंस कपूर, रूपा शर्मा, रविंद्र आनंद ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में गतका पार्टी की ओर से मार्शल आर्ट की प्रस्तुति दी गई। इसमें तलवारबाजी, आंखों पर काली पट्टी बांधकर नारियल और नींबू को काटा गया। इसके बाद महिलाओं ने भंगड़ा व गिद्दा डांस की शानदार प्रस्तुति दी। महिलाओं की प्रस्तुति को खासा सराहा गया। मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि लोहड़ी पर्व को मनाना भारत की सांस्कृतिक विविधता का परिचायक है। कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर प्रिया गुलाटी व कई अन्य उपस्थित रहे।
----
पगड़ी बांधों प्रस्तुति भी रही खास
कार्यक्रम में सिखों के स्वाभिमान के प्रतीक पग के सम्मान में पगड़ी बांधों कार्यक्रम भी हुआ। इसमेें लोगों ने पगड़ी बंधवाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
----
इन महिलाओं का हुआ सम्मान
रीता गोयल, पूजा सुब्बा, विनीता बनर्जी, स्मृति हरी, दीपिका दत्ता, बीना अग्रवाल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, गरिमा दसौनी, अनुराधा सचदेवा, रागिनी गुप्ता, मिली कौर, मीरा नवेली, निधि अरोड़ा, साधना शर्मा, नलिनी तनेजा, इंद्राणी पांधी, ज्योति गुलाटी, मंजू रविंद्र कटारिया, देविका सिंह तिवारी।