{"_id":"5e05977eb97546de5f3757f3949e47d0","slug":"gibbon-suffers-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस लंगूर की शैतानियां हंसाएंगी भी और डराएंगी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस लंगूर की शैतानियां हंसाएंगी भी और डराएंगी भी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार की खड़खड़ी बीट में दो सप्ताह से लंगूर ने स्थानीय लोगों को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन
सामान और गाड़ियों को भी पहुंचाया नुकसान
लंगूर अब तक 10 लोगों को काट चुका है। घरों में घुस कर सामान और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। लोगों का आरोप है कि राजाजी पार्क प्रशासन को सूचना देने के बाद भी लंगूर को नहीं पकड़ा जा रहा है।
पढ़ें, बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1
विज्ञापन
इलाके के लोग लंगूर के कारण दहशत में हैं। पार्षद सतेंद्र वर्मा, बृजभूषण विद्यार्थी, राजीव भट्ट और जोगेंद्र ठेकेदार ने बताया कि करीब दो सप्ताह से बीट की सूखी नदी के आसपास लंगूर ने आतंक फैला रखा है।
विज्ञापन
पढ़ें, 'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'
लंगूर खड़ी बाइक और दुकानों में घुस कर नुकसान पहुंचा रहा है। भागने की कोशिश करने पर लंगूर अब तक 10 लोगों को काट चुका है।
पढ़ें, पिता के सपोर्ट से बेटी ने पाया बॉलीवुड में मुकाम
लोगों के मुताबिक राजाजी पार्क के खड़खड़ी बीट कर्मचारियों को जानकारी दे दी, लेकिन पार्क प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए।
पढ़ें, कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला
व्यापारियों के मुताबिक पार्क प्रशासन ने लंगूर को पकड़ने के इंतजाम नहीं किए तो वे सड़कों पर उतरकर आवाज उठाएंगे। लंगूर को ट्रेस करने के लिए हरिद्वार रेंज से टीम भेजी गई है। ट्रेस होते ही लंगूर को बेहोश कर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
- एनबी शर्मा, वन्यजीव प्रतिपालक, हरिद्वार रेंज