फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Giant elephant run on road in rishikesh tourist afraid

बीच सड़क पर अचानक आ धमके विशालकाय गजराज, यात्रियों की अटक गई सांसे और फिर...

Tue, 26 Feb 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुनिकीरेती 
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुनिकीरेती  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Feb 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Giant elephant run on road in rishikesh tourist afraid
elephant

ऋषिकेश मं गौहरी रेंज के अंतर्गत बैराज से नीलकंठ मार्ग पर टस्कर हाथी की आवाजाही बढ़ गई है। लगातार तीन दिनों इस मार्ग पर हाथी को देखा जा रहा है। सोमवार को भी टस्कर हाथी मार्ग पर धमका और लोगों को भयभीत किया। हाथी से खतरे को देखते हुए वन विभाग ने मार्ग पर पैदल चलने वाले यात्रियों व वाहनों की आवाजाही शाम 6 बजे के बाद बंद कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र में वन विभाग की टीम को तैनात किया गया है, ताकि मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को पहले ही सचेत किया जा सके। नीलकंठ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अतिरिक्त सुरक्षा मुहैय्या करवाने की बात कही। 
विज्ञापन


सोमवार को नीलकंठ मार्ग पर अचानक टस्कर हाथी के आ धमकने से लोगों में अफरा तफरी मच गई है। नीलकंठ जाने व आने वाले श्रद्धालु काफी देर तक इस मार्ग पर फंसे रहे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद टस्कर हाथी को मार्ग से जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी डीपी उनियाल ने बताया कि तीन दिन से लगातार टस्कर हाथी नीलकंठ मार्ग पर आ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर पैदल व वाहनों की आवाजाही पर फिल्हाल रोक लगा दी गई है।

चार मार्च को शिवरात्रि होने के चलते पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। हाथी किसी श्रद्धालु को नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए वन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। वन क्षेत्राधिकारी डीपी उनियाल ने बताया कि नीलकंठ महादेव जाने व आने वाले लोगों से भी सांय 6 बजे के बाद इस मार्ग पर आवागमन न करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed