फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GGI Vesogilani became the champion of football

जीजीआई वेसो गिलानी की छात्राएं पहली बार बनी फुटबॉल चैंपियन

Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
GGI Vesogilani became the champion of football
जनपद स्तरीय अंडर-17 बालिका सुब्रोतो कप फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतकर राजकीय इंटर कॉलेज वेसोगिलानी कालसी की छात्राएं फुटबॉल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुकाबले गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के मैदान में खेले गए। आयोजन सचिव मोइन खान ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को लीग आधार पर आयोजित किया गया, जिससे कि सभी टीमों को एक दूसरे के साथ खेलने का पर्याप्त अवसर मिल सके और सर्वश्रेष्ठ टीम चैंपियन बन सके। प्रतियोगिता के समापन के मौके पर दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज, प्रेम नगर एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें नवोदय विद्यालय ने विपक्षी टीम को 2-0 से पराजित कर तीन अंक प्राप्त किए। विजेता टीम के लिए पहला गोल शिवानी ने किया, जबकि दूसरा गोल सानिया ने किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच राजकीय इंटर कॉलेज वेसोगिलानी कालसी एवं एसजीआरआर नेहरू ग्राम रायपुर) के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच बराबरी पर रहने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार अंकों एवं गोल औसत के आधार पर जीजीआई वेसोगिलानी ने पहली बार जनपद स्तरीय बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप अपने नाम किया। इस मौके पर मुख्य निर्णायक सेमुवल चंद्रा, एसडीएस रावत, दीपाली जुगरान, रविंद्र सिंह रावत, अजय नैथानी, रोहित नेगी, उर्मिला राणा, रेनू शर्मा, पंकज सिंह, इरफान, घनश्याम आर्य, जयंत कुमार, सलीम सिद्दकी, सीके नोटियाल, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed