फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   General Secretary of Shri Ram Janmabhoomi Temple Trust pilgrimage area Champat Rai Haridwar Visit

हरिद्वार: संतों के सहयोग से अयोध्या में राम मंदिर ले रहा आकार- चंपत राय 

Fri, 03 Dec 2021 09:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Dec 2021 09:26 PM IST
सार

चंपतराय ने कहा कि संत समाज व आमजन के सहयोग से अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य आकार ले रहा है।

विज्ञापन
General Secretary of Shri Ram Janmabhoomi Temple Trust pilgrimage area Champat Rai Haridwar Visit
चंपत राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष व एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने शुक्रवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल पहुंचकर अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह से भेंट की। अखाड़े पहुंचने पर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह, महंत अमनदीप सिंह ने चंपतराय का स्वागत किया। 

विज्ञापन


चंपतराय ने कहा कि संत समाज व आमजन के सहयोग से अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य आकार ले रहा है। निर्माण पूरा होने पर श्रीराम मंदिर से पूरे विश्व में सनातन धर्म का संदेश प्रसारित होगा। राम मंदिर निर्माण में निर्मल अखाड़े के सहयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संतों के सहयोग से ही मंदिर निर्माण की हिंदू समाज की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त हुई। 
विज्ञापन


श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत महापुरुषों ने सदैव ही अहम भूमिका निभाई है। मंदिर निर्माण आंदोलन में भी संतों का प्रमुख सहयोग रहा। श्रीराम मंदिर धर्म व अध्यात्म का प्रमुख केंद्र बनेगा। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में विहिप नेता के रूप में चंपत राय ने अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों को ही करने दे मंदिरों का संचालन: राय
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि सरकार का काम मठ-मंदिरों का संचालन करना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार मठ मंदिरों का संचालन भक्तों और संतों को ही करने दें।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चंपत राय ने उत्तराखंड सरकार के देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के फैसले का स्वागत किया। चंपत राय ने कहा कि सरकार का काम मठ मंदिरों का संचालन करना बिल्कुल भी नहीं है।

देश में जितने भी ऐसे मंदिर हैं जिनका संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है उनका संचालन पुजारी, भक्तों एवं संतों को दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मठ मंदिरों का संचालन करने वाले ट्रस्ट को भी अपने ट्रस्ट के आय-व्यय के ब्योरे में पूरी तरह पारदर्शिता अपनाने की सलाह दी। 

राम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी में रामलीला शुरू
राम तपस्थली आश्रम ब्रहमपुरी में आज से रामलीला का शुभारंभ हो गया है। इस रामलीला का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करना है। राम जन्मभूमि-तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय, विहिप के केंद्रीय महामंत्री अशोक तिवारी ने किया। 


आश्रम के महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने कहा कि रामलीला के माध्यम से गांव गांव जाकर जन जागरण के माध्यम से युवाओं को नशे से मुक्त किया जाएगा। रामलीला युवाओं में नया जोश नई उमंग भरने के लिए सार्थक सिद्ध होगी। जगद्गुरु रामानुजाचार्य उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि रामलीला का मुख्य उद्देश्य मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना है। कहा कि हमारे साधकों के द्वारा घर-घर गांव गांव जाकर युवाओं को रामलीला के माध्यम से संस्कारवान बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed