{"_id":"91778c6130ff66d974548a0cd3827936","slug":"general-election-promotion-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः ऑनलाइन प्रचार में 'करंट' नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः ऑनलाइन प्रचार में 'करंट' नहीं
अरुणेश पठानियां/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Apr 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के साथ ही तेज हुए प्रचार अभियान में सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
कुछ ही प्रत्याशियों के सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रोफाइल हैं, लेकिन उनके नाम से कुछ वेब माडरेटर सक्रिय हैं। वेब कम्यूनिटीज पर राजनीतिक विश्लेषण तेज हो गए हैं। हालांकि ऑनलाइन प्रचार को राज्य में उस तरह तरजीह नहीं मिल रही, जैसी राष्ट्रीय पटल के नेता करते हैं।
राजनीतिक दल भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र से लेकर प्रत्याशी सूची और स्टार प्रचारकों के भाषण, ट्वीट और कमेंट्स उनकी वेबसाइट्स पर तुरंत डाले जा रहे हैं, लेकिन राज्य में दल इतने सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन
रोचक कमेंट डाले जा रहे हैं
एक वेब पेज के माडरेटर राकेश गौड़ ने बताया कि हमारा टारगेट सिर्फ लोगों तक चुनाव की चल रही गतिविधियों से यूजर्स को अवगत करवाना है।
वहीं राजनीतिक दलों की वेबसाइट्स दिन में कई बार अपडेट हो रही हैं। सोशल नेटवर्किंग पर जहां नेताओं के अपने उनकी बड़ाई में लगे हैं वहीं यूजर्स नेताओं के कार्यप्रणाली को लेकर रोचक कमेंट डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुद्दों पर नहीं करता कोई ट्वीट
हंगामा मचा देने वाले ट्वीट उत्तराखंड के नेता नहीं करते हैं। उत्तराखंड में कोई नेता ऐसा नहीं है किसी भी मुद्दे पर ट्वीट करता है।
यहां नेताओं के दिए संबोधन पर फेसबुक पर राजनीतिक में इच्छा रखने वाले बहस जरूर छेड़ते हैं, लेकिन न तो राजनीतिक दल और न ही राजनेता सोशल मीडिया पर किसी ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करते हैं।