{"_id":"13d9bc9cd208d0bd022d51c9bba14014","slug":"gb-pant-university-without-vice-chancellor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर विवि के नसीब में कार्यवाहक कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर विवि के नसीब में कार्यवाहक कुलपति
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Oct 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के नसीब में फिलहाल कार्यवाहक कुलपति ही लिखा है। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रोफेसर एचएस धामी जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के कार्यवाहक कुलपति होंगे।
विज्ञापन
प्रो. मैथ्यू प्रसाद कार्यमुक्त
राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। वहां बतौर कार्यवाहक कुलपति काम कर रहे प्रो. मैथ्यू प्रसाद को कार्यमुक्त कर दिया गया है। मैथ्यू इस समय औद्यानिकी व वानिकी विवि भरसार के कुलपति भी हैं।
विज्ञापन
धामी का कार्यकाल 15 अक्तूबर से प्रभावी होगा और छह माह तक रहेगा। इस दौरान स्थायी कुलपति का चयन हो जाता है तो धामी का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। गत 24 अप्रैल को पंतनगर विवि के कार्यवाहक कुलपति बनाए गए मैथ्यू प्रसाद 14 अक्तूबर तक काम देखेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, मैथ्यू प्रसाद ने इस माह सात अक्तूबर को राज्यपाल को पत्र भेज आग्रह किया था कि दो विश्वविद्यालयों के कुलपति की जिम्मेदारी एक साथ पूरी नहीं की जा सकती। भरसार विवि का काम प्रभावित ना हो, इसलिए उन्हें पंतनगर से कार्यमुक्त कर दिया जाए।
पिछले साढ़े तीन साल में पंतनगर विवि में नए वीसी का चयन नहीं हो सका, अलबत्ता पांच-पांच कार्यवाहक कुलपति नियुक्त कर दिए गए।