फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gawala gang accused arrested from Jalpaiguri for Rs 5 lakh

पांच लाख की टप्पेबाजी में गवाला गैंग का एक सदस्य जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

पांच लाख की टप्पेबाजी में पुलिस ने गवाला गैंग के एक आरोपी को जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने वहां पहुंचकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि करीब 40 किमी दूर फाटापुकुर में टप्पेबाजी करने वाला गवाला गैंग रहता है।अस्पताल में रुकने के दौरान भी उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की।

विज्ञापन
Gawala gang accused arrested from Jalpaiguri for Rs 5 lakh
डोईवाला में टप्पे बाजी के आरोपी।संवाद - फोटो : DEHRADUN

विस्तार

पांच लाख की टप्पेबाजी में पुलिस ने गवाला गैंग के एक आरोपी को जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल गैंग के छह अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 550 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 100 होटल चेक किए।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 12 सितंबर को लाखन सिंह सचान निवासी डोईवाला बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। रास्ते में वह परिचित की ठेली के पास गए तो पास ही जमीन पर दस-दस रुपये के कई नोट बिखरे थे। वहां खड़े व्यक्ति ने बताया कि उनके पैसे जमीन पर गिर गए हैं। जैसे ही नोट उठाने झुके तो वहां मौजूद दूसरा व्यक्ति उनका नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की पांच टीमें बनाई गईं।
विज्ञापन

सीसीटीवी की फुटेज से पता चला कि घटना के बाद आरोपी अलग-अलग वाहनों से देहरादून और फिर ट्रेन व बस से दिल्ली गए। पुलिस ने करीब 200 कैमरों की फुटेज चेक कर दिल्ली रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी तक पीछा किया। उनके हुलिये और अन्य सूचनाओं के आधार टीम ने अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि पश्चिम बंगाल का गैंग ऐसी घटनाएं करता है। एक टीम उनके आने के रास्ते को चिह्नित कर हरिद्वार के एक होटल पहुंची। यहां एक आरोपी का आधार कार्ड मिला लेकिन वह फर्जी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दिल्ली में करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सौ से अधिक होटल खंगाले। यहां भी एक होटल से हरिद्वार वाला आधार कार्ड मिला। पता चला कि आरोपी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल चले गए। पुलिस ने वहां पहुंचकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि करीब 40 किमी दूर फाटापुकुर में टप्पेबाजी करने वाला गवाला गैंग रहता है। दुर्गा पूजा में गैंग के कुछ सदस्य पूजा करने आ सकते हैं।
पुलिस ने इलाके के बाहर मुख्य मार्ग पर दो मंदिरों में डेरा डाल दिया। दशहरे वाले दिन एक आरोपी मंदिर पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध भी किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मंजीत गवाला निवासी फाटापुकुर झांझीपुरा, जिला जलपाईगुड़ी के रूप में हुई। उसने टप्पेबाजी की घटना में अपना हाथ कबूला। बताया कि उसके साथ रवि गवाला, जॉनी निवासी, विक्की, सुंदर, शिवा और बीरू भी थे। सभी दिल्ली होते हुए हरिद्वार घूमने आए थे। इसके बाद डोईवाला जाकर टप्पेबाजी की थी।
दस-दस रुपये के नोट जमीन पर फेंककर बनाते हैं शिकार
आरोपी घटना से पहले बैंकों में जाकर रेकी करते हैं और पैसे निकालने वालों की पहचान कर उसका पीछा करते हैं। इसके बाद ध्यान भटकाने के लिए दस-दस रुपये के नोट जमीन पर फेंकते हैं और मौका देखकर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो जाते हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया घटना वाले दिन वे डोईवाला स्थित एसबीआई में दो घंटे तक टारगेट का इंतजार करते रहे। जब एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये निकाले तो वे पीछे लग गए। टप्पेबाजी के बाद आरोपी अलग-अलग निकले और एक प्राइवेट अस्पताल चले गए। यहां तीमारदार के रूप में तीन घंटे तक रुके। इसके बाद कपड़े बदलकर अलग-अलग रेलवे स्टेशन देहरादून और आईएसबीटी पहुंचे। फिर दिल्ली गए और ट्रेन से जलपाईगुड़ी पहुंचे।

घटना के बाद से नहीं किया मोबाइल का इस्तेेमाल
आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने घटना के बाद से जलपाईगुड़ी तक अपने मोबाइल का इस्तेेमाल नहीं किया। अस्पताल में रुकने के दौरान भी उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed