{"_id":"63aca103073cf27338627669","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-for-not-bringing-dowry-vikas-nagar-news-drn4323058131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दहेज न लाने पर पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दहेज न लाने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के छह अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि उसका विवाह विशालपुर यमुनानगर हरियाणा निवासी फकीरिया उर्फ सोनू से हुआ था। आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। दहेज के लिए पति और ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते थे। उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता था। आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप लगाया कि दहेज न लाने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। वह करीब छह माह से मायके में ही रह रही है।
कोतवाली प्रभारी विकासनगर इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम और अप्राकृतिक संबंध बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं सास सकीना, ससुर अली हसन, ननद सानिया उर्फ मीना, नंदोई नियामत, मौसी अफसाना और इमरान सभी निवासी विशालपुर यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच महिला दारोगा नीमा रावत को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।