फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gave the message of keeping rivers safe by making posters

Dehradun News: पोस्टर बनाकर दिया नदियों को सुरक्षित रखने का संदेश

Tue, 18 Mar 2025 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Gave the message of keeping rivers safe by making posters
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नमामि गंगे के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर नदियों को संरक्षित व सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इस अवसर कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद बडोनी ने कहा कि भारत सरकार नमामि गंगे परियोजना के तहत देशभर की नदियों व जलस्रोतों को संरक्षित व सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर आयोजित की गई पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने गंगा और यमुना नदी की स्वच्छता व संरक्षण के महत्व को कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषी पवार व खुशी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार से द्वितीय स्थान दीक्षा कश्यप, आंचल राठौर व गौरव राठौर ने प्राप्त किया। ऋषभ, साक्षी व आंचल तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, डॉ. राजेश गंगवार, डॉ. वीर राघव खंडूडी, डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ. माधुरी रावत, डॉ. राजेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed