फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gas pipeline reached 25 thousand kitchens, will get benefit soon

Dehradun News: 25 हजार रसोई तक पहुंची गैस पाइप लाइन, जल्द मिलेगा लाभ

Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline reached 25 thousand kitchens, will get benefit soon
ट्रांसपोर्ट नगर में गेल कंपनी की ओर से बनाया गया सीएनजी फिलिंग स्टेशन। संवाद - फोटो : DEHRADUN
अगले साल अप्रैल से दून में गृहणियों को रसोई में गैस सिलिंडर बदलने के झंझट से मुक्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। जल्द ही घरों में पाइप लाइन के जरिये पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक 25 हजार रसोई घरों में गैस कनेक्शन दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

गेल गैस लिमिटेड की जनरल मैनेजर मीनाक्षी त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में कुआंवाला से आईएसबीटी तक करीब 14 किलोमीटर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। सिर्फ रिस्पना पुल के पास इस लाइन को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ना बाकी है। इस काम के अप्रैल तक होने की उम्मीद है। इसके साथ ही दूसरे चरण के लिए 45 हजार और नये घरों को चिह्नित किया गया है। इन घरों में गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना को 2018 में शुरू किया गया था। जिसे 2026 तक पूरा किया जाना है। इसके बाद देहरादून जिले में पाइप लाइन के जरिये घरों में एलपीजी गैस उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

----
गैस आने के बाद ही लिए जाएंगे कनेक्शन के पैसे
गेल कंपनी अपने उपभोक्ताओं को इस समय ऑफर दे रही है। इस समय गैस कनेक्शन लेने पर कोई भी एडवांस शुल्क नहीं देना पड़ेगा। कंपनी की जनरल मैनेजर मीनाक्षी त्रिपाठी ने बताया कि पाइप लाइन के माध्यम से जब गैस की आपूतिशुरू की जाएगी, उसी समय इन उपभोक्ताओं से पैसा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गैस आपूर्ति शुरू होने के बाद नये कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं से पहले पांच हजार रुपये एडवांस लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दूसरे चरण में बल्लूपुर से सेलाकुई तक बिछेगी लाइन
मीनाक्षी त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे चरण में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम बल्लुपूर से सेलाकुई और इसके बाद विकासनगर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी कंपनी का फोकस है। इसलिए दूसरे चरण में इस रूट को प्राथमिकता पर रखा गया है। इसके बाद ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता समेत अन्य क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
----
शहर के इन रूटों में बिछाई जा रही है पाइप लाइन
रिस्पना से आराघर, नैनी बेकरी होते हुए यह रूट राजपुर को जाएगा। इस रूट में नैनी बेकरी से आराघर तक गैस पाइप लाइन बिछा दी गई है। आराघर से रिस्पना स्थित मुख्य लाइन से इस पाइप लाइन को कनेक्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा आईएसबीटी से बल्लूपुर तक एक रूट है। इस रूट का काम लगभग पूरा हो गया है। मुख्य लाइन से एक रूट हरिद्वार बाईपास क्षेत्र के लिए जाता है। इस रूट पर काम लगभग पूरा हो गया है। सिर्फ मुख्य लाइन से इसको कनेक्ट करना है। सबसे पहले यहां के लोगों को पाइप लाइन के माध्यम से गैस मिलेगी।
-----
पाइन लाइन बिछाने में ये है चुनौती
उन्होंने बताया कि शहर में पाइप लाइन बिछाने में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। संबंधित विभाग से रोड कटिंग की एनओसी लेने के बाद भी कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पर लाइन बिछा दी गई है, वहां दूसरे विभाग वाले अपने काम के लिए पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। मुख्य सड़कों के किनारे व वीआईपी क्षेत्र में भी पाइप लाइन बिछाने में कंपनी को दिक्कतें आ रही हैं। समय से रोड कटिंग की अनुमति नहीं दी जा रही है या वीआईपी दौरे के नाम पर काम रुकवा दिया जाता है।

----
छह नए सीएनजी स्टेशन तैयार
उन्होंने बताया कि राजधानी देहरादून में सीएनजी गैस की डिमांड लगातार बढ़ रही है। पहले हरिद्वार से गैस मंगाई जा रही थी लेकिन डिमांड बढ़ने की वजह से अब मेरठ से भी गैस के वाहन मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में छह नए सीएनजी स्टेशन बनकर तैयार हैं। गैस पाइप लाइन से आपूर्ति शुरू होने के साथ ही इन स्टेशनों को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed