{"_id":"ff5f969a1956028cddf28bdd4a1a058e","slug":"gas-cylinders-illegal-rifiling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में हो रही 'बमों' की रीफिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में हो रही 'बमों' की रीफिलिंग
अमर उजाला, सेलाकुई
Updated Thu, 21 Nov 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई की बीस हजार की आबादी बमों के ढेर पर जी रही है। दरअसल, मुनाफे के फेर में कुछ लोग सिलेंडरों की अवैध रीफिलिंग कर रहे हैं। रिहायशी क्षेत्रों के बीच स्थापित 56 दुकानों में यह धंधा जारी है।
विज्ञापन
पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज
विज्ञापन
यहां घटिया उपकरणों, लोहे की पाइपों की मदद से घरेलू सिलेंडरों से दो और पांच किलो के सिलेंडरों में गैस भरी जाती है। खास बात यह है कि इन दुकानों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं हैं। ऐसे में एक चिंगारी पूरे क्षेत्र में तबाही ला सकती है। इसके बावजूद जिला पूर्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे हुए है।
विज्ञापन
यहां होती है अवैध रीफिलिंग
जमनपुर, पीठवाला गली, कैंप रोड, प्रगति विहार रोड, निगम रोड, हरिपुर रोड, बाया खाला, बहादरपुर रोड, औद्योगिक क्षेत्र, शिवपुरी।
एक सिलेंडर पर 400 की कमाई
अवैध रीफिलिंग करने वाले गैस एजेंसी कर्मियों से सांठगांठ किए रहते हैं। वे एजेंसी कर्मियों से घरेलू सिलेंडर 1000 रुपए तक खरीदते हैं। हर सिलेंडर में 16 किलो गैस रहती है। इसके बाद छोटे सिलेंडरों में 80 से 100 रुपए प्रति किलो गैस भरी जाती है। इस तरह हर सिलेंडर पर धंधेबाज 400 से 600 रुपए की कमाई कर लेते हैं।
पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत
कई दिन से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। पूर्ति निरीक्षक को टीम गठित कर ऐसी दुकानों पर छापे मारने और कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
- श्याम आर्य, जिला पूर्ति अधिकारी
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---