{"_id":"0c6c1a229d340440592532333bb8ddc8","slug":"gas-cylinders-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन रुपया महंगा हुआ सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन रुपया महंगा हुआ सिलेंडर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Dec 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल के दाम के बढ़ोत्तरी करने के बाद अब तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में साढ़े तीन रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। जबकि नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम पर भी बढ़ी हुई कीमतों का असर पड़ा है।
विज्ञापन
बुधवार से कीमत होंगी लागू
बढ़ी हुई कीमतें बुधवार से लागू हो जाएंगी।पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही केंद्र सरकार ने जनता पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। तेल कंपनियों ने गैस एजेंसी संचालकों का डीलर कमीशन बढ़ाने के नाम पर साढ़े तीन रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के एरिया सेल्स मैनेजर धीरेंद्र ने बताया कि देहरादून में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत पहले 430.50 रुपये थी, जो बढ़कर 434 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
जबकि हरिद्वार में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 429.50 रुपये से बढ़कर 433 रुपये हो गई है। वहीं दून में नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पहले सिलेंडर की कीमत 1074.50 थी, जो अब 1078 रुपये का मिलेगा