{"_id":"44b69f46e728f06b530d9c09d51a95de","slug":"gas-cheapest-is-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर घरेलू गैस हुई सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर घरेलू गैस हुई सस्ती
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Nov 2013 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर तेल कंपनियों ने पेट्रोल के मूल्य तथा गैस सिलेंडर के दामों में कमी कर लोगों को महंगाई से राहत दी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल और नॉन सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कमी की है।
विज्ञापन
देहरादून शहर में नॉन सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर में 52.50 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 88 रुपये की कमी की गई है।
कच्चे तेल के दामों में कमी के कारण रेट कम
आईओसी के एरिया सेल्स मैनेजर रोहन दलाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये की मजबूती और कच्चे तेल के दामों में कमी के कारण दाम कम किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टेशन के हिसाब से अलग-अलग जगह के रेट तय होते हैं। देहरादून में नॉन सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1061 रुपये से घटकर अब 1008.50 रुपये हो गई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर भी अब 1790 रुपये से घटकर 1702 रुपये में उपभोक्ता को मिलेगा।
विज्ञापन