फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gas agency will give 31.69 lac fine

होम डिलीवरी न करने पर 31.69 लाख का जुर्माना

Thu, 12 Dec 2013 10:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Dec 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
gas agency will give 31.69 lac fine
देहरादून में गैस एजेंसियों की मनमानी और बढ़ती शिकायतों के बाद अब तेल कंपनियों ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी के लिए जमीन से लेकर हवाओं तक रहेगा पहरा

इसके तहत देहरादून और कोटद्वार की सात गैस एजेंसियों पर 31.69 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। तेल कंपनियों के निर्देशों और जिलाधिकारी के आदेशों के बावजूद गैस एजेंसियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहीं।
विज्ञापन


होम डिलीवरी न करने की शिकायतें
साल 2012 में सीबीआई के पास भी गैस एजेंसियों की शिकायतें पहुंचने लगी थीं। इसमें प्रमुख रूप से गैस समय पर न देने और होम डिलीवरी न करने की शिकायतें थीं।

पढ़ें, सिस्टम की मिलीभगत से हो रहा राजाजी पार्क पर 'कब्जा'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कई एजेंसियों के गोदामों से गैस की ब्लैकमेलिंग की शिकायतें भी कंपनी तक पहुंची थीं। इसके बाद सीबीआई ने शिवा गैस एजेंसी सहित अन्य एजेंसियों की जांच की थी। इसमें पता चला कि एजेंसी से ऐसे पतों पर सिलेंडरों की डिलवरी की गई थी जो फर्जी थे या फिर वहां कोई दूसरा व्यक्ति रहता था।

इस दौरान अन्य एजेंसियों में भी ऐसी शिकायतें सही पाई गईं। तेल कंपनी के अधिकारियों ने भी एजेंसियों की जांच कराई थी। इसमें कई गैस एजेंसियों के गोदाम से काफी संख्या में सिलेंडर गायब मिले। कई एजेंसियों के गोदाम भी नियमों के विरुद्घ बने थे।

पढ़ें, नहीं गली अधिकारियों की 'दाल', उतरेगी बत्ती

गैस एजेंसियों की मनमानी बढ़ती जा रही है। हर रोज समय पर गैस न देने, फोन पर बुकिंग न करने आदि की शिकायतें मिल रही हैं। 2012 में सीबीआई और तेल कंपनी के अधिकारियों की जांच में शिकायतें सही पाई गई थीं। इसके तहत ही गैस एजेंसियों पर तेल कंपनी ने जुर्माना लगाया है।
- धीरेंद्र कुमार, उप प्रबंधक, आईओसी, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed