फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University Students union elections 2019 held on sixth september

गढ़वाल विवि छात्र महासंघ चुनाव रद्द, धरने पर बैठे छात्र

Fri, 06 Sep 2019 12:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Sep 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University Students union elections 2019 held on sixth september
धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

एचएनबी (केंद्रीय) गढ़वाल विवि की छात्रमहासंघ के चुनाव पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार आज होने थे। लेकिन एक भी विवि प्रतिनिधि नामांकन के लिए नहीं पहुंचा और नामांकन नहीं हो पाए। इसके बाद चुनाव रद्द कर दिए गए। जिसके बाद छात्र धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

 

गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों बिड़ला परिसर श्रीनगर, बीजीआर परिसर पौड़ी व एसआरटी परिसर टिहरी में 3 सितंबर को छात्रसंघ के चुनाव हो चुके हैं। विवि ने छात्रमहासंघ के चुनाव की तिथि 6 सितंबर तक कर दी थी, लेकिन गढ़वाल के अन्य महाविद्यालयों में 9 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होने हैं, जिसके चलते महासंघ के चुनाव की तिथि को टालने का निर्णय लिया गया था, लेकिन लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के अनुसार विवि को 56 दिन में चुनाव कराने हैं। इस वजह से चुनाव टालने का निर्णय स्थगित कर दिया गया। उप निर्वाचन अधिकारी प्रो. ओपी बेलवाल ने बताया कि विवि का नया शैक्षणिक सत्र 17 जुलाई से शुरू हो गया था। इस वजह से 9 सितंबर तक चुनाव कराए जाने जरूरी हैं। महाविद्यालयों में 9 सितंबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में उनका 9 सितंबर तक महासंघ में प्रतिभाग करना मुश्किल था। जारी चुनाव अधिसूचना के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे तक जो विवि प्रतिनिधि आएगा, उसका नामांकन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह था चुनाव कार्यक्रम
नामांकन           सुबह 10 से पूर्वाह्न 11.30 बजे
नाम वापसी         पूर्वाह्न 11.30 से मध्यान्ह 12 बजे
नामांकन पत्रों की जांच    1 बजे तक
प्रत्याशियों की घोषणा    1 बजे बाद
मतदान                 अपराह्न 2.30 से अपराह्न 4 बजे
मतगणना               अपराह्न 4 बजे से
परिणाम घोषणा        मतगणना समाप्ति के बाद

छात्रसंघ चुनाव: पहाड़ी छात्र सेना के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र सेना संगठन ने सभी पदों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए है। जबकि अन्य किसी भी छात्र संगठन ने नामांकन नहीं करवाया है, जिससे सभी पदों पर छात्र सेना संगठन के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्विचित होना तय है। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में 9 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए मात्र पहाड़ी छात्र सेना ही चुनाव मैदान में है। बृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव नामांकन के आखिरी दिन छात्र सेना संगठन को छोड़कर अन्य किसी भी छात्र संगठन ने नामांकन नहीं करवाया है। महाविद्यालय की निर्वाचन अधिकारी डा. अर्चना धपवाल ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए पहाड़ी छात्र सेना संगठन ने अध्यक्ष पद पर प्रिया नेगी, उपाध्यक्ष काजल, सचिव मनीषा, सह सचिव कृष्ण, कोषाध्यक्ष आंचल व विवि प्रतिनिधि के लिए मनीषा का नामांकन करवाया है। बताया कि शुक्रवार (आज) नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

कर्णप्रयाग में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग के छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने कॉलेज परिसर से मुख्य बाजार तक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में नौ सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होने हैं।    बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक डिमरी, राहुल रावत, राहुल कुमार और अकलेश सिंह ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर संतोष सिंह ने, सचिव पद पर मोहित रावत, पंकज कुमार और रविंद्र कुमार ने, सह सचिव पद पर शिवानी व सुषमा ने, कोषाध्यक्ष पद के लिए वंदना पंवार एवं पिंकी ने और  विवि प्रतिनिधि पद पर चंद्र मोहन सिंह ने नामांकन कराया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरसी भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को एक बजे तक नामांकन वापसी के बाद तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच कर अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। शनिवार को कॉलेज परिसर में सामान्य सभा का आयोजन किया जाएगा। सोमवार नौ सितंबर को सुबह आठ बजे से 1.30 बजे तक मतदान होगा। नामांकन के बाद छात्र संघ चुनावों में भाग लेने वाले प्रत्याशियों ने मुख्य बाजार तक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और अपने पक्ष में वोट मांगे। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

प्रत्याशियों ने किए नामांकन फिर किया शक्ति प्रदर्शन
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मीडिया कोआर्डिनेटर डा. डीएस नेगी ने बताया कि विवि प्रतिनिधि के लिए चंद्रशेखर, अरविंद सिंह व संदीप कुमार, अध्यक्ष पद के लिए पवनेश रावत व मनीषा, उपाध्यक्ष के लिए हिमांशु रावत व शुभम रावत, सचिव के लिए कैलाश सिंह, आशीष व रोहित और सह सचिव के लिए पंकज कुमार ने अपना नामांकन कराया। वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में निर्वाचन अधिकारी डा. नंद किशोर चमोला ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक बर्त्वाल व साक्षी, उपाध्यक्ष के लिए बॉबी व पंकज कुमार, महासचिव पंकज सिंह, सह सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष अपेक्षा व प्रतिभा तथा विवि प्रतिनिधि के लिए कर्ण सिंह व प्रवेश भंडारी ने अपने-अपने नामांकन किए। नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नगर में शक्ति प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed