फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University sent admission letter from CUET in February disassociated in June Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: गढ़वाल विवि ने फरवरी में भेजा सीयूईटी से दाखिलों का पत्र, जून में कर दिया असंबद्ध

Thu, 22 Jun 2023 09:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Jun 2023 09:17 AM IST
सार

ग्रेजुएशन-पीजी में नए अकादमिक सत्र के दाखिलों की तैयारियों के बीच गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से असंबद्ध (डिएफिलिएट) कर दिया है, जिससे कॉलेजों को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
Garhwal University sent admission letter from CUET in February disassociated in June Uttarakhand news in hindi
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

विस्तार

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने फरवरी माह में जिन 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों में नए सत्र के दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से कराने का पत्र भेजा था, उन्हीं कॉलेजों को अब कार्यकारी परिषद की बैठक से असंबद्ध कर दिया है। अब कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दाखिलों की तैयारी के बीच यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह दाखिले कैसे करेंगे।

विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों को नया सत्र शुरू होने से ठीक पहले विवि से असंबद्ध करने के फैसले को लेकर बुधवार को हड़कंप मचा रहा। कॉलेज प्रशासन के साथ ही छात्र भी चिंतित नजर आए। उनका कहना था कि सीयूईटी देने के बाद अब वह कहां जाएंगे। उधर, श्रीदेव सुमन विवि में दाखिलों के समर्थ पोर्टल पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 24 जून है।

विज्ञापन


असंबद्धता के निर्णय से असमंजस
डीएवी कॉलेज प्रशासन को अभी कार्यकारी परिषद के फैसले के संबंध में अभी कोई पत्र विवि या सरकार से नहीं मिला है। अगर श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता लेनी पड़ी तो इसमें कई माह का समय लग सकता है। ऐसे में इन दस कॉलेजों में दाखिले कैसे होंगे, किसी को नहीं पता। डीएवी कॉलेज प्राचार्य डॉ. केआर जैन का कहना है कि विवि के पत्र के हिसाब से हमने नए सत्र के दाखिलों की तैयारी शुरू कर दी थी। सत्र शुरू होने से ठीक पहले विवि ने असंबद्धता का निर्णय लिया है, जिससे असमंजस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: महा जनसंपर्क अभियान के बाद कैबिनेट विस्तार पर होगी बैठक, सीएम धामी ने दिए संकेत

भ्रम की स्थिति तुरंत दूर करें

ऑल इंडिया अन एडेड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि गढ़वाल विवि ने 10 एडेड कॉलेजों को वर्तमान सत्र 2023- 24 से असंबद्ध करने का प्रस्ताव पास करना समझ से परे है। अगर कॉलेजों को असंबद्ध करना ही था तो इसके लिए उपयुक्त समय होना चाहिए था। अब जबकि इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों ने सीयूईटी परीक्षा दे दी है, प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में इस उनके भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर सकते। अगर ये कॉलेज श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता लेंगे तो समर्थ पोर्टल की अंतिम तिथि 24 होने की वजह से यहां भी छात्र वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि के एक्ट में ये प्रावधान है कि सभी कॉलेजों की संबद्धता यथावत रहेगी। सत्र शुरू होने के इस समय में असंबद्धता पर गढ़वाल विवि, राज्य सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed